मधुबाला को मम्मी कहते थे किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार, साथ सोते हुए मार देते थे लात
किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में अपने पिता की चार शादियों पर बात की। उन्होंने बताया कि वो मधुबाला की मम्मी बोलते थे और उनके साथ सोते थे। इसके अलावा उनकी मां रूमा देवी ने उनकी चौथी सौतेली मां के साथ 12 साल बिताए।

लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार ने अपने जीवन में चार शादियां की थीं। उनकी पहली शादी रूमा देवी से हुई, जिनसे बेटे अमित कुमार हैं। इसके बाद सिंगर ने मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला से शादी की। फिर योगिता बाली और चौथी शादी उन्होंने एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से की थी। अब हाल में उनके बेटे अमित कुमार ने अपने पिता की इन शादियों और सौतेली मां के साथ अपने रिश्ते पर बात की। सिंगर ने बताया कि वो मधुबाला को मम्मी बोलते थे। साथ सोते थे।
मधुबाला को मम्मी कहते थे अमित कुमार
विकी लालवानी को दिए इंटरव्यू में अमित कुमार से जब पूछा गया कि क्या वो अपने पिता और सौतेली मां मधुबाला के साथ रहे हैं। इसके जवाब में सिंगर ने कहा, "हां मैं रहता था। मैं सहज था। मैंने कभी किसी बात पर बड़बड़ाया नहीं। मैं उन्हें सिर्फ 'मम्मी' कहता था। वो एक-दो बार यहां भी आती थीं। मुझे रात को सोते समय बहुत ज़्यादा लात मारने की आदत थी। मधु जी मेरे और बाबा के बीच में सोती थीं। मैं पैर मारता था, मुझे मालूम नहीं।" उन्होंने आगे बताया, "फिर एक बार उन्होंने उनसे कहा, 'आपका लड़का बहुत लात मारता है।' आगे अमित कुमार ने बताया कि उनके पिता ने मधुबाला का बहुत ख्याल रखा। उन्हें इलाज के लिए लंदन लेकर गए। वो एक शानदार जोड़ी थी।
पिता की तीन अन्य महिलाओं से शादी के खिलाफ नहीं थे अमित
अमित कुमार ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह अपनी मां से अलग होने के बाद वो पिता की तीन शादियों के खिलाफ नहीं थे, उन्होंने कहा, "मुझे दोनों माता-पिता से प्यार मिला। मैं दोनों से प्यार करता था और उन्होंने इसका ख्याल रखा। मैं छुट्टियों के दौरान मुंबई आता था, यह मेरे लिए स्वर्ग जैसा था। मैं सोचता रहता था कि मैं उनसे कब मिलूंगा। वह कभी-कभी कलकत्ता आते थे।"
मां और सौतेली मां ने 12 साल साथ बिताए
अमित कुमार ने ये भी बताया कि उनकी मां रूमा देवी और सौतेली मां लीना चंद्रावरकर 12 सालों तक एक साथ एक घर में रही थीं। उन्होंने कहा, "लीना जी और मेरी मां 12 साल तक एक ही घर में रह रही थीं। हम सब साथ बैठकर खाना खाते थे। वो सभी बहुत खुले विचारों वाले थे। मैं इस मामले में भाग्यशाली हूं। मैं अपने माता-पिता से बहुत प्यार करता हूं, मुझे उनकी याद आती है। उन्होंने मुझे ये सब सिखाया है,"
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


