आधा सिर और आधी मूंछे मुंडवाकर सेट पर पहुंचे थे किशोर कुमार, हाथ से निकल गई थी ये सुपरहिट फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kishore Kumar Kissa: किशोर कुमार का एक किस्सा आपको सुनाते हैं। ये किस्सा तब का है जब किशोर कुमार सिर्फ गाना नहीं गाते थे, फिल्मों में एक्टिंग भी किया करते थे।

आधा सिर और आधी मूंछे मुंडवाकर सेट पर पहुंचे थे किशोर कुमार, हाथ से निकल गई थी ये सुपरहिट फिल्म

डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी अपनी फिल्म ‘आनंद’ बना रहे थे। आप जब भी ‘आनंद’ फिल्म का नाम सुनते हैं, तो आपके दिमाग में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन का नाम जरूर आता होगा और वो डायलॉग भी, 'बाबूमोशाय, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं।' लेकिन आपको ये बात नहीं पता होगी कि इस फिल्म के लिए ऋषिकेश मुखर्जी की पहली पसंद राजेश खन्ना नहीं, बल्कि किशोर कुमार थे।

फिर क्या हुआ?

उन दिनों किशोर कुमार का किसी बंगाली फिल्म प्रोड्यूसर के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर तगड़ा झगड़ा चल रहा था। किशोर दा ठहरे गुस्से के तेज। उन्होंने आव देखा न ताव और अपने घर के दरबान से कह दिया, 'अब से कोई भी बंगाली प्रोड्यूसर मेरे घर आए, तो उसे अंदर मत आने देना, सीधे बाहर से ही भगा देना!'

ऋषिकेश मुखर्जी निकले बंगाली

अब किस्मत का खेल देखिए। ऋषिकेश मुखर्जी बंगाली निकले। जब वो फिल्म के सिलसिले में किशोर कुमार के घर उनसे बात करने पहुंचे, तो दरबान ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया और गेट से ही भगा दिया। जब किशोर कुमार को इस बात का पता चला, तो उन्हें बड़ा अफसोस हुआ। वो तुरंत ऋषिकेश मुखर्जी से मिले, माफी मांगी और फिल्म 'आनंद' करने के लिए हामी भर दी।

किशोर कुमार को राजेश खन्ना से रिप्लेस क्यों किया गया?

इधर फिल्म की शूटिंग का दिन आ गया था और उधर किशोर कुमार के दिमाग में पुराना पेमेंट वाला विवाद अब भी घूम रहा था। इसी बीच ऋषिकेश मुखर्जी एक नया नियम ले आए। नियम ये था कि वो सभी कलाकारों को अभी आधा पेमेंट देंगे और बाकी का आधा पेमेंट शूटिंग पूरी होने के बाद देंगे।

भड़क गए किशोर कुमार

बाकी कलाकार तो मान गए, लेकिन किशोर कुमार को यह बात बिल्कुल रास नहीं आई। उन्हें लगा कि उनके साथ फिर से वही पुराना खेल हो रहा है। अगले दिन जब शूटिंग शुरू हुई और लाइट-कैमरा ऑन हुआ तब किशोर कुमार की सेट पर एंट्री हुई। उन्हें देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें फटी की फटी रह गईं, पूरे सेट पर सन्नाटा पसर गया।

ऐसा क्या हुआ था?

दरअसल, किशोर दा ने अपने सिर के आधे बाल मुंडवा लिए थे और चेहरे की आधी मूंछें भी साफ कर ली थीं। ऋषिकेश मुखर्जी ने जब उनका ये हुलिया देखा तो वो दंग रह गए। उन्होंने सिर पकड़ लिया और पूछा, 'किशोर, ये कैसा रूप बना रखा है तुमने?' इस पर किशोर कुमार ने बड़े ही मासूम और मजाकिया लहजे में जवाब दिया, 'ऋषि दा, आपने पेमेंट आधा दिया है न? तो आधे पैसों में तो भाई आधा ही किशोर मिलेगा। पूरा किशोर चाहिए, तो पूरा पेमेंट करो!' अब शूटिंग का सेट लग चुका था और किशोर कुमार का लुक खराब हो चुका था इसलिए ये रोल राजेश खन्ना के पास चला गया।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।