किशोर कुमार ने इसलिए कम पैसों में गाया था गोविंदा के लिए गाना, बदल गई किस्मत, हिट हुए गाने

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

80 के दौर में किशोर कुमार सबसे महंगे सिंगर्स में से एक थे। लेकिन किशोर कुमार ने उस अमे के नए एक्टर गोविंदा की कम बजट की फिल्म के लिए कम फीस में दो गाने गाए थे। ये गाने जबरदस्त हिट हुए।

किशोर कुमार ने इसलिए कम पैसों में गाया था गोविंदा के लिए गाना, बदल गई किस्मत, हिट हुए गाने

गोविंदा ने 1986 में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस साल एक ही महीने में गोविंदा की दो फिल्में रिलीज हुई। पहली थी ‘लव 86’ और दूसरी थी ‘इल्जाम’। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। और गोविंदा के करियर की गाड़ी निकल पड़ी। लेकिन गोविंदा अब तक इतने बाद स्टार नहीं हुए थे कि बड़े सिंगर उनके लिए गाना गाए। इसी दौरान एक्टर ने ड्यूटी नाम की एक कम बजट की फिल्म साइन की। इस फिल्म का बजट इतना कम था कि मेकर्स इसमें कोई बड़ा एक्टर विलेन के रूप में नहीं ले पाए। इतने कम बजट की फिल्म के लिए गोविंदा ने उस समय के बड़े सिंगर किशोर कुमार से अपने लिए गाना गवाने की मांग कर ली और ये मांग पूरी भी हुई।

कम बजट की फिल्म के लिए किशोर कुमार ने गाया गाना

रविकांत नगैच फिल्म ड्यूटी का डायरेक्शन कर रहे थे और बाबला शाह ने म्यूजिक तैयार किया था। इस फिल्म में दो बड़े शानदार डांस गाने थे। गोविंदा को जब पता चला कि फिल्म में दो गाने हैं तो उन्होंने म्यूजिक कंपोजर बाबला शाह से कहा कि वो ये गाने किशोर कुमार से गवाए। गोविंदा का कहना था कि अगर किशोर कुमार उन जैसे नए एक्टर के लिए गाना गा देंगे तो इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान बन जाएगी। और इससे ड्यूटी जैसी कम बजट की फिल्म को भी फायदा होगा।

गोविंदा चाहते थे किशोर कुमार की आवाज

70 और 80 का दशक किशोर कुमार का दौर था। किशोर कुमार उस समय के इतने बड़े सिंगिंग स्टार थे कि वो जिस भी प्रोजेक्ट से जुड़ते थे उसका सफल होना तय था। ऐसे में जब बाबला शाह ने हिम्मत करके गोविंदा की ख्वाहिश के बारे में डायरेक्टर रविकांत को बताया तो उनका भी यही कहना था कि इतने कम बजट की फिल्म के लिए वो किशोर कुमार को दो गानों के लिए नहीं ला पाएंगे। उस समय किशोर कुमार की फीस बहुत अधिक थी। लेकिन गोविंदा ने इस बात पर जोर दिया कि अगर किशोर कुमार ये गाने गाएंगे तो फिल्म को फायदा होगा।

ऐसे मनाया किशोर कुमार को

म्यूजिक डायरेक्टर बाबला शाह और फिल्म डायरेक्टर रविकांत ने बहुत विचार किया। बाद में दोनों ने तय किया इस काम के लिए म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी कल्याणजी- आनंदजी से बात की। इस जोड़ी ने बाबला शाह की बात मानी और किशोर कुमार से कम पैसों में फिल्म ड्यूटी के लिए दो गीत गाने की रिक्वेस्ट की।

इसलिए मान गए किशोर कुमार

किशोर कुमार ने कल्याणजी आनंदजी के साथ कई हिट फिल्मों का म्यूजिक दिया था। ऐसे में दोनों की रिक्वेस्ट को किशोर कुमार मना नहीं कर पाए और उन्होंने गोविंदा की फिल्म ड्यूटी के लिए दो गाने गाए जिनके बोल हैं ‘जिस महफिल में आता हूं’ और ‘तुम जिसे चाहो’। फिल्म रिलीज के बाद इन गानों को खूब पसंद किया गया। इन शुरुआती फिल्मों के बाद गोविंदा इंडस्ट्री के बड़े स्टार बने, कई बड़े बजट की फिल्मों में गाने गाए और किशोर कुमार ने गोविंदा के किए कई यादगार गाने गाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कल्याणजी आनंदजी ने आखिर क्यों किशोर कुमार को इन गानों के लिए मनाया जबकि वो इस फिल्म का हिस्सा भी नहीं थे? तो ड्यूटी फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर बाबला शाह असल में कल्याणजी आनंदजी के छोटे भाई हैं। अपने भाई के लिए म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी ने किशोर कुमार को मना लिया।




Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।