मोहम्मद रफी का पैर पकड़कर जब बच्चों की तरह रोने लगे थे किशोर कुमार, देखकर निकल गए थे सबके आंसू

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किशोर कुमार और मोहम्मद रफी को लेकर कई बार खबरें आईं कि दोनों के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे, लेकिन असल में दोनों अच्छे दोस्त थे और एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते थे।

मोहम्मद रफी और किशोर कुमार
मोहम्मद रफी और किशोर कुमार

मोहम्मद रफी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर थे। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं। उनकी आवाज को लेकर दीवानगी कुछ ऐसी थी कि उनके कॉम्पटीटर सिंगर भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते थे। जब किशोर कुमार आए इंडस्ट्री में तो लोगों ने ये बातें बनाई कि किशोर और रफी साहब के बीच कॉम्पटीशन था और दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार किशोर कुमार, रफी साहब के पैर पकड़कर रोते रहे थे। ये कब और क्यों हुआ, इसके बारे में आगे बताते हैं।

दोनों के बीच कैसा था बॉन्ड

ऐसा कहा जाता था कि दोनों के बीच दरार है जिसका खंडर खुद मोहम्मद रफी के बेटे ने किया था। मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने दोनों को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, ‘उनकी बॉन्डिंग काफी शानदार थी। किशोर कुमार और पापा काफी अच्छे दोस्त थे। हर अफवाह जो दोनों को लेकर थी कि दोनों में अनबन थी या जलन। किशोर कुमार मेरे पिता की काफी रिस्पेक्ट करते थे। उनकी बॉन्डिंग काफी क्लोज थी।’

रफी साहब को पसंद था किशोर कुमार संग रहना

उन्होंने आगे कहा था, 'वह पापा को इतना पसंद करते थे कि उनके साथ गाना गाने के लिए एक्साइटेड रहते थे। वह बोलते कि मजा आएगा। किशोर कुमार काफी जॉली इंसान थे और हमेशा लोगों को हंसाते थे। मेरे पापा उनकी कंपनी को काफी एंजॉय करते थे और कहते थे कि किशोर कुमार के साथ काम करके काफी मजा आता है। वह मुझे हंसाते हैं।'

क्यों मोहम्मद रफी का पैर पकड़कर रोए थे किशोर कुमार

शाहिद ने यह भी कहा था, मेरे पिता का जब निधन हुआ था, आप विश्वास नहीं करेंगे, किशोर दा बच्चे की तरह रो रहे थे। वह मेरे बगल में बैठे थे और पिता के पैर पकड़े हुए थे और रो रहे थे। वह बोल रहे थे कि मेरे दोस्त मुझे छोड़कर चले गए। ऐसे थे किशोर कुमार। अगर दोनों में कोई अनबन होती तो आपको लगता है वह ऐसा करते। बिल्कुल नहीं...ये सब अफवाह थीं। लोग झूठ बोलते थे क्योंकि वे सच नहीं जानते थे।

इतना ही नहीं कई बार तो खुद किशोर कुमार को जब लगता है कि इस गाने के लिए एक परफेक्ट आवाज की जरूरत है तो वह खुद संगीतकारों को मोहम्मद रफी से गाना गवाने को बोलते थे। मन मोरा बावरा गाने के लिए भी किशोर ने स्पेशयली संगीतकार को रफी साहब से गवाने के लिए बोले थे।

मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के गानें

बता दें कि मोहम्मद रफी और किशोर कुमार ने साथ में कई गाने गाए हैं जिसमें से कुछ टॉप हिट्स थे सलामत रहे दोस्ताना हमारा(दोस्ताना), एक चतुर नार(पड़ोसन), कहना है कहना है(पड़ोसन), यादों की बारात(यादों की बारात), मेरा यार दिलदार(दीदाप ए यार)।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमोहम्मद रफी का पैर पकड़कर जब बच्चों की तरह रोने लगे थे किशोर कुमार