इस गाने को लेकर सच हुई थी किशोर कुमार की भविष्यवाणी, गाते-गाते रो पड़े थे सिंगर
किशोर कुमार ने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं। आज हम उनके एक ऐसे गाने के बारे में बताते हैं जिसे गाते हुए वह बार-बार इमोशनल हो रहे थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

किशोर कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं और कई दिग्गज एक्टर्स के लिए उन्होंने अपनी आवाज भी दी है। अब आज हम आपको एक गाने के बारे में बताते हैं। इस गाने को लेकर किशोर कुमार ने भविष्यवाणी की थी जो सच साबित हो गई थी। इसके अलावा इस गाने को गाते हुए वह कई बार इमोशनल हो गए थे।
क्यों इमोशनल हो गए थे किशोर कुमार
जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह है मेरे ये गीत याद रखना। इस गाने में उन्हें अपनी जिंदगी की यादों को लेकर ऐसे कई मोमेंट याद आए कि वह इमोशनल हो गए थे। जब भी वह इस गाने को गाते तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते।
इस गाने को लेकर की थी भविष्यवाणी
इतना ही नहीं किशोर ने इस गाने को लेकर भविष्यवाणी भी की थी कि ये गाना हिट होगा और सच में ऐसा ही हुआ। आज भी इस गाने को लोग काफी सुनते हैं।
गाने बनाने में लगी यह टीम
गाने की बात करें तो इसे विशाल आनंद और सिमि गरेवाल पर फिल्माया है जो फिल्म चलते-चलते का है। लिरिक्स अमित खन्ना ने लिखे थे और म्यूजिक बप्पी लाहिड़ी ने।
बता दें कि इस किशोर कुमार, बप्पी के भांजे लगते थे। इस गाने के लिए बप्पी एक ऐसी धुन बनाना चाहते थे जो सीधे दिल को छू ले।
किशोर कुमार अपने समय के सबसे महंगे सिंगर
किशोर कुमार के बारे में बता दें कि वह 1970-1987 के समय के सबसे महंगे प्लेबैक इंडियन सिंगर थे। किशोर ने अपने करियर में हर तरह के गाने गाए हैं फिर चाहे भजन हो, पार्टी सॉन्ग या फिर सैड सॉन्ग या लव सॉन्ग। उनके गानें हमेशा हिट होते थे।
इन स्टार्स के लिए गाए गानें
किशोर कुमार ने राजेश खन्ना के लिए 245 गानें, जितेंद्र के लिए 202 गानें, अमिताभ बच्चन के लिए 131 और देव आनंद के लिए 113 गाने गाए हैं। अपने पूरे करियर में किशोर ने टोटल 2678 गाने भी गाए हैं, 110 अलग म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ। वहीं आर डी बर्मव के साथ उन्होंने 563 गाने गाए हैं।
किशोर ना सिर्फ जबरदस्त सिंगर थे बल्कि एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्ट भी। उन्होंने फिल्म हम हैं राही मतवाले फिल्म डायरेक्ट की थी जिसमें किशोर के साथ अनूप कुमार भी थे।
किशोर का निधन
किशोर कुमार का निधन हार्ट अटैक से हुआ था वो भी अपने भाई अशोक कुमार के बर्थडे वाले दिन पर।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


