आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने किया सोनम वांगचुक को सपोर्ट, सरकार पर भड़कीं, लिखा…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आमिर खान ने साफ किया कि ‘3 इडियट्स’ के फुंसुख वांगडू का किरदार सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं है। वहीं उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है।

किरण राव, सोनम वांगचुक, आमिर खान

सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 20वा दिन है। इस बीच, आमिर खान की एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव, सोनम वांगचुक के सपोर्ट में सामने आई हैं। उन्होंने सरकार की आलोचना की है और उनसे बातचीत शुरू करने की अपील की है।

किरण राव का पोस्ट

सपोर्ट दिखाने के लिए किरण राव ने अपनी इंस्टाग्राम की डिपी को बदल दी है। उन्होंने सोनम वांगचुक की फोटो लगाई है जिस पर लिखा है, ‘आई सपोर्ट सोनम।’

‘देश आपका एहसानमंद है’

किरण राव ने इसके अलावा सोनम के सपोर्ट में एक पोस्ट भी लिखी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और इस देश के सभी नागरिक, जो हमारे स्टूडेंट्स के अधिकारों के लिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं, के साथ खड़ी हूं। सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और बाकी सभी को मेरा सलाम। इन्होंने इंसाफ पक्का करने के लिए भूख हड़ताल की। ​​हमारा देश आपका एहसानमंद है कि आपने हमें हमारी बेरुखी से बाहर निकाला और हमें याद दिलाया कि हर आवाज मायने रखती है।’

सरकार की आलोचना

किरण ने आगे लिखा, ‘19 दिन बाद भी इस भूख हड़ताल पर चुप्पी बनी हुई है, ये बहुत दुख की बात है। सत्ता में बैठे राजनेताओं को लोगों की बात सुनाने के लिए और क्या करना होगा?… ये चौंकाने वाला और अमानवीय है। मैं सरकार से गुजारिश करती हूं कि वो प्रोटेस्टर्स से बातचीत करे, स्टूडेंट्स का दर्द समझे और इस रुकावट को खत्म करें। ये हमारा हक है।’

आमिर खान का बड़ा बयान

बीते दिन आमिर खान ने साफ किया कि ‘3 इडियट्स’ में उनका आइकॉनिक किरदार रैंचो सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। एक्टर ने कहा कि जब ये फिल्म बन रही थी तब उन्हें पता भी नहीं था कि सोनम वांगचुक कौन हैं। हालांकि, उन्होंने इवेंट में सोनम वांगचुक के कामों की तारीफ भी की।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।