Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडkiara advani spotted first time after becoming a mother of a daughter, users call her fit mummy
मां बनने के बाद पहली बार दिखीं कियारा अडवानी, यूजर्स बोले-फिटनेस क्वीन मम्मी

मां बनने के बाद पहली बार दिखीं कियारा अडवानी, यूजर्स बोले-फिटनेस क्वीन मम्मी

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवानी मां बनने के चार महीने बाद पहली बार मीडिया के साथ पोज देती नजर आई। एक्ट्रेस को इस नए अवतार में देख उनके फैंस खुश हैं और उन्हें शानदार बता रहे हैं। कियारा काम के साथ बेटी के साथ समय बिताने में बिजी हैं।

Dec 08, 2025 06:08 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवानी मां बनने के चार महीने बाद मीडिया के सामने नजर आई हैं। कियारा को आज मुंबई में देखा गया। इस मौके पर एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही थीं। उन्होंने ब्लू-लूज शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहना हुआ था। एक्ट्रेस पैपराजी के सामने आई और उन्होंने पोज दिए। सोशल मीडिया यूजर्स ने कियारा के इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए उन्हें फिट मां बताया है। यूजर ने कहा कि बेटी की मां बनने के बाद भी एक्ट्रेस ने खुद को फिट रखा हुआ है।

कियारा को देख खुश हुए फैंस

मां बनने के बाद पहली बार नजर आई कियारा अडवानी को ऐसे देख उनकेफैन फैंस खुश हैं और रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘कियारा पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक्ट्रेस अपने आप को फिट रखती हैं, कियारा ने खुद को मेंटेन किया है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरत मम्मी’, एक यूजर ने लिखा कि सिद्धार्थ और कियारा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी है।

बेटी को दिया था जन्म

बता दें, कियारा और सिद्धार्थ 15 जुलाई 2025 को बेटी के पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के एक हॉस्पिटल में अपनी बेटी सरायाह को जन्म दिया था। बेटी चार महीने की होने वाली है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “हमारी प्रार्थनाओं से, हमारे हाथों तक, हमारा दिव्य आशीर्वाद, हमारी प्रिंसेस, सरायाह मल्होत्रा।” इसके साथ ही बेटी की पहली झलक भी शेयर की थी।

वॉर 2 में आई थी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा अडवानी को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म वॉर 2 में नजर आई थीं। फिलहाल एक्ट्रेस मैटरनिटी ब्रेक के साथ एकाध प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म परम सुंदरी में देखा गया था। एक्टर की परफॉरमेंस शानदार थी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।