कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रिवील किया बेटी का नाम, मतलब जान खुश हो जाएंगे आप

Nov 28, 2025 10:58 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी का नाम रिवील किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रिवील किया बेटी का नाम, मतलब जान खुश हो जाएंगे आप

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्होंने बेटी का चेहरा तो रिवील नहीं किया है, लेकिन उसका नाम जरूर बताया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हमारी दुआओं से निकलकर हमारी बाहों में आने वाली… हमारा आशीर्वाद, हमारी नन्ही राजकुमारी — सरायाह मल्होत्रा।’ आइए आपको सरायाह का मतलब बताते हैं।

नाम का मतलब

सरायाह नाम का अर्थ भी उतना ही खूबसूरत है जितना उसका उच्चारण। सरायाह नाम का मतलब अलग-अलग संस्कृतियों में अलग है, लेकिन इसका सबसे माना जाने वाला अर्थ हिब्रू भाषा से आता है। हिब्रू में सरायाह का मतलब होता है, ईश्वर का मार्गदर्शन या ईश्वर का राज। यानी ऐसी बच्ची जिसपर हमेशा ईश्वर की कृपा होती है।

लोगों का रिएक्शन

लोगों को कियारा और सिद्धार्थ की बेटी का नाम बहुत पसंद आ रहा है। पोस्ट पर कमेंट कर कुछ उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग नाम की तारीफ कर रहे हैं।

जुलाई में हुआ था जन्म

सिद्धार्थ और कियारा ने 15 जुलाई को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनके घर नन्ही परी आई है। उन्होंने लिखा था, “हमारा दिल खुशी से झूम रहा है। हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें बेटी के मां-बाप होने का आशीर्वाद मिला है – कियारा और सिद्धार्थ।”

कब हुई थी कियारा और सिद्धार्थ की शादी?

सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी का जश्न कई दिनों तक चला था और इसमें उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।