Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडkiara advani shares first glimpse of daughter saraayah
कियारा अडवानी ने शेयर की बेटी की पहली झलक,  सरायाह ने मैगजीन में अपनी मम्मा को पहचाना

कियारा अडवानी ने शेयर की बेटी की पहली झलक, सरायाह ने मैगजीन में अपनी मम्मा को पहचाना

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवानी इन दिनों बेटी सरायाह के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने बेटी के साथ बातचीत का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बेटी अपनी मम्मा की तस्वीर को पहचानती नजर आई।

Jan 06, 2026 08:36 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवानी बेटी सरायाह के साथ पेरेंट्स हुड एन्जॉय कर रहे हैं। अपने फ्री टाइम में दोनों अधिकतर संत बेटी के साथ एन्जॉय करते हैं। सरायाह अब 6 महीने की हो गई है और मम्मा कियारा को पहचानने लगी है। एक्ट्रेस ने बेटी की पहली झलक शेयर की है जिसमें सरायाह मम्मी कियारा को फैशन मैगज़ीन में देखकर खुश हो जाती है। एक्ट्रेस ने छोटा सा वीडियो शेयर किया है। उन्हें बेटी के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कियारा ने शेयर की बेटी की पहली झलक

कियारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को बेटी के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। कियारा मैगज़ीन के पन्ने पलटते हुए कहती हैं, 'मम्मा कहा हैं?'फिर पन्ने पलटने के बाद अपनी एक तस्वीर पर रोक देती हैं। बेटी सरायाह, अपनी मम्मा को पहचानते हुए प्यारे हाथों से तस्वीर को छूने लगती है। कियारा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मैं और मेरी मिनी, मंडे, मैगज़ीन पड़ते हुए एन्जॉय कर रहे हैं'। हालांकि, बेटी का चेहरा नहीं दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें:जनवरी में OTT पर धमाका, आ रही हैं ये शानदार फिल्में, जानिए कब और कहां देखें

घर की सुपरस्टार हैं बेटी सरायाह

बता दें, कियारा अडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में उदयपुर में शादी कर ली थी। शादी के बाद पिछले साल जुलाई में एक्ट्रेस ने बेटी सरायाह को जन्म दिया। सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटी सरायाह के नाम का मतलब भगवान की बेटी है। ये एक हिब्रू नाम है और इसका मतलब भी इसी भाषा में है। सिद्धार्थ ने ये भी बताया था कि अब उनके घर में वो स्टार नहीं है बल्कि उनकी बेटी सुपरस्टार हैं।

कियारा और सिद्धार्थ की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा अडवानी को हाल में एकाध सेट और इवेंट के बाहर देखा गया है। मैटरनिटी ब्रेक के बाद एक्ट्रेस जल्द काम पर लौटने वाली हैं। आखिरी बार उन्हें पिछले साल ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के सतह फिल्म वॉर 2 में देखा गया था। फिल्म को खास रिस्पांस नहीं मिला। वहीं सिद्धार्थ की फिल्म परम सुंदरी भी पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर को जाह्नवी कपूर के साथ देखा गया था। एक्टर की परफॉरमेंस ने ऑडियंस को इम्प्रेस किया था। अब एक्टर्स आने वाले दिनों में नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।