Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKiara Advani Reveals Reaction To Her Viral Bikini Scene From War 2 Says Her Body Looks So Different Post Pregnancy
कियारा ने बताया मां बनने के बाद बिकिनी सीन देख कैसा था रिएक्शन, बोलीं- मैंने एक इंसान...

कियारा ने बताया मां बनने के बाद बिकिनी सीन देख कैसा था रिएक्शन, बोलीं- मैंने एक इंसान...

संक्षेप:

कियारा आडवाणी का कहना है कि उन्होंने जब वॉर 2 में अपना बिकिनी सीन देखा था खासकर प्रेग्नेंसी के बाद तो उनका कैसा रिएक्शन था। उन्होंने माना कि उनकी बॉडी में काफी बदलाव आ गए हैं।

Dec 24, 2025 07:06 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल पैरेंट्स बने हैं। मां बनने के अगले महीने बाद ही कियारा की फिल्म वॉर 2 रिलीज हुई थी। हालांकि इससे पहले फिल्म से कियारा का बिकिनी लुक काफी वायरल हुआ था। अब कियारा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद उनका क्या रिएक्शन था उस वायरल बिकिनी लुक का।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोलीं कियारा

कियारा ने हाल ही में वोग को दिए इंटरव्यू में बताया कि इन दिनों मानसिक थकावट से निपटने का उनका उपाय सरायाह के सोते समय खिलखिलाने की आवाज है। उन्होंने कहा कि ऐसे मोमेंट्स जो होते हैं मदरहुड के उन्होंने जो बॉडी के साथ रिलेशनशिप है उसे बदल दिया है। कुछ किलो कम करना मदरहुड के कम्पेयर में फालतू लगता है क्योंकि अब वह सीख गई हैं अपनी बॉडी का वैल्यू करना।

मैंने एक इंसान को बनाया

वॉर 2 में बिकिनी शॉट के लिए कियारा ने बताया कि उन्होंने खुद को कैसे ट्रेन किया था, लेकिन जब मूवी रिलीज हुई तब उनकी बॉडी काफी अलग लग रही थी। कियारा बोलीं, डिलीवरी के बाद मेरे पार्ट के एक हिस्से ने सोचा कि मैंने ऐसा किया है और मैं दोबारा इसे करूंगी। फिर मुझे एहसास हुआ कि यहां बात बेस्ट बॉडी होना नहीं। जब मैंने अपनी बॉडी को देखा तो सोचा वाह मैंने एक इंसान को बनाया है और इससे कुछ कम्पेयर नहीं हो सकता। अब मैं जिस भी शेप या शाइज में हूं, मैं अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट करती हूं।

सिद्धार्थ-कियारा

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने साल 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 2021 में फिल्म शेरशाह में भी काम किया। इसके बाद दोनों ने 7 फरवरी 2023 में शादी की और फिर इसी साल दोनों बेटी के पैरेंट्स बने।

ये भी पढ़ें:कियारा और सिद्धार्थ ने रिवील किया बेटी का नाम, मतलब जान खुश हो जाएंगे आप

प्रोफेशनल लाइफ

कियारा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट गेम चेंजर और वॉर 2 में नजर आई थीं। अब वह टॉक्सिक फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ यश, नयंतारा भी अहम किरदार में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।