KHxRK Promo: 47 साल बाद रजनीकांत- कमल एक साथ, स्वैग देख शाहरुख-सलमान की कैमिस्ट्री भूल जाएंगे
रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म का प्रोमो दिल खुश कर देगा। दो सुपरस्टार्स को 47 साल बाद साथ देखना फैंस के लिए ट्रीट जैसा है। दोनों के बीच जबरदस्त स्वैग और केमिस्ट्री है। प्रोडक्शन कंपनी ने बताया इसे ऐतिहासिक पल।

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में साउथ एक्टर्स का अलग रुतबा रहा है। लेकिन ऐसा कम ही देखा गया है जब दो अपने दौर के सुपरस्टार एक साथ एक स्क्रीन पर नजर आए। लेकिन अब ऐसा हो रहा है तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिख रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म KHxRK का एक प्रोमो सामने आया है। दोनों के बीच जबरदस्त स्वैग को देखने के बाद आप शाहरुख-सलमान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भूल जाएंगे। इन दोनों स्टार्स को एक साथ लाने का काम डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। फिल्म का प्रोमो सामने आया है जिसका बैकग्राउंड म्यूजिक आपको 70 और 80 के दशक में ले जाएगा।
जबरदस्त है प्रोमो
करीब साढ़े तीन मिनट के इस प्रोमो की शुरुआत डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार से होती है। तभी म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध भी वहां पहुंच जाते हैं। अगले सीन में एक होटल रूम का दरवाजा खुलता है और कपड़ों का सिलेक्शन करते हुए नजर आते हैं कमल हासन। अगले सीन में रजनीकांत जूतों का चयन करते दिखते हैं। खासबात ये होती है कि दोनों वो चीज़ नहीं लेते हैं जो पहले एक्टर ने सेलेक्ट कर ली है। इसके बाद दोनों अपने रूम से बाहर निकलते हैं। सामने-सामने नजर आते हैं। दोनों का लुक, स्वैग और बैकग्राउंड म्यूजिक...आप ये देखकर बस उफ्फ्फ क्या सीन है कहते नजर आएंगे। जबरदस्त स्वैग।
इस फिल्म का हीरो कौन होगा?
अगले सीन में दोनों एक्टर्स गाड़ी में बैठते हैं और पिछली सीट पर इस फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध बैठते हैं। सब के बीच ये डिस्कस होता है कि आखिर इस फिल्म का हीरो कौन होने वाला है। इस प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर रिलीज डेट पूछी तो एक अन्य यूजर ने इसे खास पल बताया।
47 साल एक साथ आए रजनीकांत और कमल हासन
रजनीकांत और कमल हासन कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। साउथ के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। दोनों ने साल में 70 के दशक में काम किया था। अब ये जोड़ी करीब 47 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। ये एक एक्शन फिल्म होने वाली है जिसे रेड जायंट मूवीज नाम को प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। इस प्रोडक्शन कंपनी के प्रवक्ता ने कमल हासन और रजनीकांत को साथ फिल्म में काम करने को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि ये सपना सच होने जैसा है। कंपनी इससे बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


