शराब ने ली थी राजीव कपूर की जान, खुशबू बोलीं- मैं आज भी उनकी वजह से सफेद नेलपेंट लगाती हूं

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Thu, 2 Jan 2025, 10:15:AM
Follow Us on

ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन साल 2021 में हो गया था। वह रणधीर कपूर के साथ रहते थे और अचानक एक दिन सोकर नहीं उठे। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था। राजीव की दोस्त खुशबू सुंदर ने बताया कि बीमार होने के बाद भी वह अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे थे। शराब उनकी मौत की वजह बन गई।

नहीं कर पाए मदद

विकी लालवानी से बातचीत में खुशबू सुंदर ने बताया कि उनको दिल की समस्या एल्कोहॉल अडिक्शन की वजह से हुई थी। सबको पता था कि कुछ अनर्थ हो सकता है। कई कोशिशों के बाद भी वे लोग उनकी मदद नहीं कर पाए। खुशबू राजीव के काफी करीब थीं। उन्होंने आज तक राजीव का नंबर डिलीट नहीं किया है। साथ ही बताया कि राजीव से बहुत कुछ सीखा था।

सबको पता था, ठीक नहीं हैं राजीव

खुशबू ने बताया कि राजीव ठीक नहीं थे। उन्हें घुटने में काफी दिक्कत थी। इसके लिए वह कई सर्जरीज करवा चुके थे। दुर्भाग्य से कोई आराम नहीं मिला। खुशबू बोलीं, 'हम सबको पता था कि चिम्पू ठीक नहीं हैं। जब चिम्पू का निधन हुआ तो मैं बॉम्बे में थी। मुझे बोनी कपूर ने उनकी मौत की खबर दी थी। उन्होंने फोन करके कहा कि चिम्पू नहीं रहे। यह मेरे लिए बुरे झटके की तरह था।'

निधन से एक दिन पहले की थी बात

खुशबू सुंदर ने बताया कि राजीव से उन्होंने उनके निधन से एक दिन पहले बात की थी। कोविड के दौरान जब उन्हें फीवर था, तो बीमार होने के बाद भी वह पहले की ही तरह थे। खुशबू बोलीं, 'वह अपनी सेहत को हल्के में ले रहे थे और जल्द मिलने का वादा किया था।'

राजीव से सीखीं कई चीजें

खुशबू राजीव के काफी करीब थीं। उन्होंने बताया कि निधन के इतने सालों बाद भी उन्हें लगता है कि वह साथ हैं। उन्होंने अब तक राजीव का नंबर भी डिलीट नहीं किया है। खुशबू बताती हैं, 'उन्होंने मुझे कई चीजें सिखाई थीं। मैं अपने पैरों में सफेद नेलपेंट सिर्फ इस वजह से लगाती हूं क्योंकि चिम्पू ने मुझे एक बार बताया था कि यह क्लासी लगता है। उन्होंने 1983 में मुझे यह बात बताई थी और आज तक मैं वही पेंट लगाती हूं। मैं जैसे वॉक करती हूं उन्हें पसंद नहीं था तो उन्होंने मुझे बिना आवाज करे हील्स में वॉक करना सिखाया।'

ऐप पर पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
होमफोटोशॉर्ट वीडियोस्टॉक मार्केटलॉगिनमेरे रिवॉर्ड
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।