
मौत के साये में शूट हुई थी खुदा गवाह, अफगानिस्तान में गोद में उठाकर क्यों ले जाए गए थे अमिताभ बच्चन?
अमिताभ बच्चन की फिल्म खुदा गवाह 1992 में रिलीज हुई थी। शूट के समय अफगानिस्तान में युद्ध चल रहा था। गलियों में टैंक और असलहे लिए सिपाही खड़े रहते थे। प्रोड्यूसर ने बताया कि एक्टर्स के घरवालों ने उन्हें कैसे धमकाया था।
अमिताभ बच्चन की फिल्म खुदा गवाह उनकी यादगार फिल्मों में से एक है। मूवी की शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी। उस वक्त वहां युद्ध हो रहा था। फिल्म के प्रोड्यूसर मनोज देसाई को एक्टर्स के घरवालों ने खूब धमाकाया था। अमिताभ बच्चन की मां ने कहा था कि मुन्ना को कुछ हुआ तो मनोज की बीवी भी सफेद कपड़े पहनेगी। उन्होंने एक रीसेंट इंटरव्यू में पुरानी बातें याद की हैं। वहीं अमिताभ बच्चन भी बता चुके हैं कि अफगानिस्तान में उनका कितना जोरदार स्वागत हुआ था।
तेजी बच्चन ने दी थी धमकी
मनोज देसाई खुदा गवाह के बारे में सीएनएन न्यूज18 से बातचीत कर रहे थे। बोले, 'मैं अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन से मिला और उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर मुन्ना (अमिताभ) लौटर नहीं आया तो तुम मत रोना। जया ने सफेद साड़ी पहनी तो तुम्हारी बीवी को भी पहननी पड़ेगी। क्योंकि तुम अफगानिस्तान सिर्फ इसलिए जा रहे हो कि मुन्ना जाना चाहता है?' बता दें कि अमिताभ बच्चन ही चाहते थे कि फिल्म की शूटिंग रियल लोकेशन पर हो।
श्रीदेवी और डैनी की पत्नी ने भी किया था वॉर्न
सिर्फ तेजी बच्चन से ही नहीं मनोज देसाई को श्रीदेवी और डैनी के घरवालों से भी धमकी मिली थी। मनोज बताते हैं, 'श्रीदेवी की मां ने मुझसे कहा था कि उनको कुछ हो गया तो तुम वापस मत आना। डैनी की पत्नी ने भी चेतावनी दी थी की उनको कुछ नहीं होना चाहिए।'
अमिताभ बच्चन के फैन थे राष्ट्रपति
मनोज ने बताया कि उस वक्त वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद नजीबुल्लाह अमिताभ बच्चन को जानते थे। इस वजह से मिलिट्री सिक्योरिटी मिली थी। मनोज बताते हैं. 'उन्होंने बहुत सपोर्ट दिया था। हमारे पास मिलिट्री का सपोर्ट था। हमारे आगे तीन टैंक चलते और पीछे भी तीन टैंक चलते थे।' खुदा गवाह की शूटिंग के अफगानिस्तान में उस वक्त वॉर चल रहा था और तब किसी भी एक्टर को गोली लग जाने का खतरा था।
मुश्किल था अफगानिस्तान में शूट
अमिताभ बच्चन ने साल 2013 में इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक पोस्ट किया था। बिग बी ने लिखा था कि खुदा गवाह में उनका 6 दिन का शूट और गेस्ट अपीयरेंस था बाद में ये लंबा रोल बन गया था। उन्होंने लिखा था कि अफगानिस्तान में शूटिंग बहुत मुश्किल थी।
बिग बी को मिला था वीवीआईपी ट्रीटमेंट
अमिताभ बच्चन ने बताया था कि नजीबुल्लाह अहमदजई हिंदी फिल्मों के फैन थे। वह उनसे मिलना चाहते थे और मिले तो रॉयल ट्रीटमेंट दिया गया। अमिताभ बच्चन और उनकी टीम को मजारेशरीफ वीवीआईपी गेस्ट के तौर पर खुमाया गया।
गोद में उठाए गए थे अमिताभ बच्चन
अफगानिस्तान की एक घाटी में अमिताभ बच्चन का चॉपर रुका वो जगह बहुत खूबसूरत थी। वहां के किले के सरदार अमिताभ बच्चन को गोद में उठाकर ले गए थे क्योंकि परंपरा थी कि मेहमानों के पैर जमीन पर नहीं पड़ने चाहिए। अमिताभ बच्चन के साथ डैनी, बिल्लू और मुकुल थे।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




