खोसला का घोसला 2 की रिलीज डेट का हो गया ऐलान, कब पर्दे पर दस्तक देगी ये कल्ट कॉमेडी?

Mar 12, 2026 10:40 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

20 साल बाद बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म का सीक्वल पर्दे पर दस्तक देने जा रहा है। अनुपम खेर की फिल्म खोसला का घोसला के पार्ट 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी खोसला का घोसला 2। 

खोसला का घोसला 2 की रिलीज डेट का हो गया ऐलान, कब पर्दे पर दस्तक देगी ये कल्ट कॉमेडी?

खोसला का घोसला बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है। कुछ लोग को इस फिल्म को कल्ट क्लासिक मानते हैं। फैंस को फिल्म के पार्ट 2 का इंतजार था। खोसला का घोसला 2 20 साल बाद बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है। आइए जानते हैं कब अनुपम खेर, रणवीर शौरी और बोमन ईरानी की फिल्म खोसला का घोसला पार्ट 2 रिलीज होगा।

कब रिलीज हो रही खोसला का घोसला 2?

टी-सीरीज के आधिकारिक एक्स हैंडल पर खोसला का घोसला की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। पोस्ट में लिखा गया- 20 साल बाद…खोसलाज वापस आ रहे हैं। इसी के साथ जानकारी दी गई है कि फिल्म कब रिलीज होगी। अनुपम खेर की ये फिल्म 28 अगस्त,2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान होते ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। एक यूजर ने टी-सीरीज की पोस्ट के नीचे कमेंट किया- सबसे ज्यादा इंतजार इसी फिल्म के सीक्वल का था। एक दूसरे यूजरन ने लिखा- भाई, 28 अगस्त को जबरदस्त मौज आने वाली है। वहीं, एक यूजर ने लिखा- एक और क्लासिक फिल्म का सीक्वल बनाकर उसे बर्बाद मत कर देना।

खोसला के घोसला पार्ट 2 में नजर आएंगे कौन-कौन से सितारे?

खोसला का घोसला 2 में पहले पार्ट के कलाकार नजर आनेवाले हैं। अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और तारा शर्मा पार्ट 2 का हिस्सा होंगे। पार्ट 2 में एक नया चेहरा भी जुड़ा है। ये नया चेहरा है भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का। रवि किशन की बात करें तो उन्होंने बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया गया है। लापता लेडीज, भाभीजी घर पर हैं फिल्म, सन ऑफ सरदार 2 जैसे फिल्मों में रवि किशन ने अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। इसके अलावा, रवि किशन की सीरीज मामला लीगल है 2 भी जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

खोसला का घोसला का बजट और कमाई

खोसला का घोसला साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। boxofficeindia.com के मुताबिक, खोसला का घोसला का बजट 3.75 करोड़ था। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें फिल्म ने भारत में 6.38 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।