इसलिए रामायण में रावण का किरदार निभाना चाहते हैं KGF स्टार यश, कहा-कोई दूसरा रोल देते, मैं नहीं करता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • नितेश तिवारी की रामायण में KGF एक्टर यश रावण का किरदार निभाने वाले हैं। अपने इस किरदार के बारे में एक्टर ने हाल में एक इंटरव्यू में बात की। यश ने बताया कि अगर उन्हें रावण के अलावा कोई और रोल ऑफर किया जाता वो नहीं करते, रावण उनके लिए बेहद खास है।

Yash

नितेश तिवारी की रामायण सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आने वाली है। फिल्म में रावण का किरदार KGF स्टार यश निभाते दिखेंगे। हाल में एक इंटरव्यू में यश ने अपने अपने रावण के किरदार के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया उन्होंने इस तरह का किरदार पहले कभी नहीं निभाया है, इसलिए वो रावण को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। ये फिल्म और किरदार उनके करियर के लिए बेहद खास होने वाला है।

इंडिया टुडे से बातचीत में यश ने कहा कि मेरे लिए रावण का किरदार बहुत ही खास है। मैंने ये किसी और कारण से नहीं की है। अगर कोई मुझसे पूछता कि रावण के अलावा रामायण में कोई और किरदार कर लो तो मैं मना कर दूंगा। मुझे इस किरदार में अलग-अलग शेड्स पसंद हैं। रावण के किरदार को कई तरह से निभाया जा सकता है। यश ने रामायण में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है।

नितेश तिवारी का ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण की शूटिंग पिछले साल ही शुरू कर दी गई थी।रणबीर और साई ने अपने हिस्से के सीन शूट कर लिए थे और अब यश रावण के सीन शूट कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखेंगे। ऐसी खबरें थीं कि पहले सनी, यश के साथ अपने सीन को पूरा करेंगे और आखिरी शेड्यूल में सभी एक्टर्स एक साथ अपने किरदारों के लिए शूट करेंगे।

ये एक बेहद खास फिल्म होने वाली है जिसे थिएटर पर देखने के लिए करीब दो सालों का लंबा इंतजार करना होगा। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहला भाग 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगा और आखिरी भाग 2027 में। यश केफ्यूचर प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर KGF: चैप्टर 2 की सफलता के बाद अब टॉक्सिक नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडइसलिए रामायण में रावण का किरदार निभाना चाहते हैं KGF स्टार यश