जया बच्चन की डांट से बचने के लिए फैमिली ग्रुप में क्या मैसेज भेजते हैं अमिताभ? KBC में किया खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान
share

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर मजेदार ट्रिक शेयर की। उन्होंने बताया कि इसी ट्रिक की वजह से वह हर जगह जया बच्चन के साथ टाइम पर पहुंच जाते हैं।

Amitabh Bachchan Jaya Bachchan
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नोकझोंक

‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी निजी जिंदगी और जया बच्चन से जुड़े मजेदार किस्से साझा करते रहते हैं। हाल ही में शो के एक प्रोमो में उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्हें अपनी पत्नी के साथ किसी शादी या कार्यक्रम में जाना होता है, तो वह लेट होने से बचने के लिए एक खास ट्रिक अपनाते हैं।

अमिताभ बच्चन की समय पर पहुंचने की खास ट्रिक

केबीसी 18 के मंच पर जब एक महिला कंटेस्टेंट ने बिग बी से पूछा कि क्या उन्हें भी कभी जया जी का इंतजार करना पड़ता है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘मैं आपको अपनी ट्रिक बताता हूं। जब भी हमें कहीं जाना होता है, तो मैं उन्हें (जया बच्चन) असल समय से 1 घंटा पहले का टाइम बताता हूं। अगर शादी का समय शाम 6 बजे का है, तो मैं उन्हें 5 बजे का समय बताता हूं। इससे वह 3:30 से 4 बजे के बीच तैयारी शुरू कर देती हैं और हम बिल्कुल सही समय पर पहुंच जाते हैं!’

अमिताभ बच्चन उस वक्त मुश्किल में आ गए जब एक कंटेस्टेंट ने पर्सनल सवाल उनकी तरफ घुमा दिया।

डांट से बचने के लिए 'फैमिली ग्रुप' का सहारा

कुछ दिन पहले केबीसी में ही एक कंटेस्टेंट ने बिग बी से पूछा था कि क्या उन्हें घर लेट आने पर डांट पड़ती है। इस पर अमिताभ ने कहा था, ‘मुझे पता होता है कि क्या होने वाला है इसलिए मैं जैसे ही उठता हूं, हमारे परिवार के सभी सदस्यों का एक ग्रुप बनाया हुआ है, उस ग्रुप में मैं हाथ जोड़कर 'नमस्कार' का मैसेज भेजता हूं। फिर मैं उन्हें बताता हूं कि मुझे कहीं शूट पर जाना है और देर हो जाएगी, इसलिए वे रात के खाने के लिए मेरा इंतजार न करें। मैं सभी को पहले ही बता देता हूं, और इस तरह मैं डांट से बच जाता हूं।'

जब लेट होने की खबर नहीं दे पाते बिग बी तब क्या होता है?

अमिताभ ने आगे कहा, 'लेकिन मान लीजिए कि मैंने उन्हें (जया बच्चन को) नहीं बताया, तो मुझे डांट पड़ती है और मुझसे पूछा जाता है, 'आप कहां थे? आपने हमें बताया नहीं। क्या यह घर आने का समय है?' इसलिए, अगर मुझे बहुत देर हो जाती है, तो वह अपना खाना खाकर खुद सो जाती हैं।’

जया-अमिताभ की एनिवर्सरी पर किया था पोस्ट

अमिताभ और जया बच्चन की लव स्टोरी

दोनों की मुलाकात 1971 में फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी। फिर 1972 में आई फिल्म ‘एक नजर’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के प्रति आकर्षित होने लगे। 1973 में जब उनकी फिल्म ‘जंजीर’ हिट हुई तब उन्होंने दोस्तों के साथ लंदन घूमने जाने का प्लान बनाया। लंदन जाने की परमिशन लेते जब अमिताभ अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के पास गए तो उन्होंने साफ कहा कि अगर साथ जाना है, तो पहले शादी करनी होगी।

हुआ था चट मंगनी पट ब्याह

पिता की बात मानकर 3 जून 1973 को एक निजी समारोह में दोनों ने शादी की और उसी दिन लंदन के लिए रवाना हो गए। बता दें, अमिताभ और जया के दो बच्चे हैं - श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन। वहीं तीन नाती नातिन/पोती हैं- नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा और आराध्या बच्चन।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडजया बच्चन की डांट से बचने के लिए फैमिली ग्रुप में क्या मैसेज भेजते हैं अमिताभ?