KBC 17 Finale: आखिरी एपिसोड में अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल, कहा- अपनी जिंदगी के...
कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन खत्म होने वाला है। शो के फिनाले के दौरान अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए। उन्होंने दर्शकों से अपनी दिल की बात करते हुए एक शानदार परफॉर्मेंस दी।

कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीन भी अब खत्म होने वाला है। इस सीजन को विदा करते हुए बिग बी ने दर्शकों से अपने दिल की बात की और साथ ही एक यादगार परफॉर्मेंस भी दी। इस दौरान बिग बी काफी इमोशनल भी हो गए। इस एपिसोड में कीकू शारदा भी आते हैं जो अपनी कॉमेडी से सबको हंसाते हैं।
बिग बी हुए इमोशनल
अमिताभ ने कहा, 'कभी-कभी हम कुछ मोमेंट ऐसे जीते हैं और उसमें इतना खो जाते हैं जब वो फाइनल प्वाइंट तक पहुंच जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे कल ही सब हुआ है। इस इमोशन के साथ मैं गेम के लास्ट दिन की शुरुआत करता हूं। अपनी लाइफ के वन थर्ड हिस्से को मैंने इस शो में दिया है।'
आपने खुले दिल से वेलकम किया
बिग बी ने आगे कहा, 'जब भी मैंने कहा कि मैं आ रहा हूं तो इस शो ने खुले दिल से मुझे वेलकम किया है। जब मैं हंसता हूं, आप हंसे हो मेरे साथ। जब मेरी आंखों में आंसू आए तो आपके भी आंसू निकलते हैं। आप लोग मेरी जर्नी का हिस्सा रहे हैं शुरू से अंत तक। मैं इतना ही आप सबसे कहता हूं। आप यहां हैं तो गेम हैं और ये गेम इसलिए है क्योंकि हम हैं। थैंक्यू सो मच।'
बिग बी ने रचा इतिहास
इस स्पीच के अलावा बिग बी ने एक म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी दी। बिग बी लगातार 30 मिनट तक गाना गाते हैं। वह रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा, चलत मुसाफिर, मेरे अंगने में काम किया है। मेकर्स के मुताबिक बिग बी ने 30 मिनट लगातार गाकर इतिहास रचा है।
बिग बी की फिल्में
बिग बी की फिल्मों की बात करें तो अब वह सेक्शन 84 और कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। सेक्शन 84 में बिग बी के साथ अभिषेक बनर्जी और निमृत कौर हैं। वहीं कल्कि 2898 एडी सीक्वल में वह प्रभास के साथ नजर आएंगे।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


