ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर के पास वापस जाना चाहती थीं कटरीना कैफ; 'वो बहुत प्यार करती थीं'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Katrina Ranbir Breakup: कटरीना कैफ और रणबीर कपूर  बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हुआ करते थे। दोनों ने काफी सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। अब एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने बताया कि कटरीना ब्रेकअप के बाद रणबीर के पास वापस जाना चाहती थीं।   

Katrina Kaif and Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। आज भले ही दोनों अपनी-अपनी लाइफ में अपने पार्टनर्स के साथ खुशहाली से जीवन बिता रहे हैं,लेकिन एक वक्त था जब दोनों ने काफी सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। रणबीर और कटरीना के रिश्ते की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। वहीं, साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विकी लालवानी ने वो वक्त याद किया जब कटरीना ने ब्रेकअप के बाद उनसे कहा था कि अगर रणबीर चाहेंगे तो वो उनके पास वापस चली जाएंगी।

जब कटरीना कैफ को मिली धूम 3

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में विकी लालवानी ने बताया कि एक बार वो कटरीना के साथ बैठे थे। जब कटरीना और रणबीर का पहली बार ब्रेकअप हुआ था। कटरीना ने उन्हें बताया था कि उन्हें धूम 3 के लिए कास्ट किया गया है। कटरीना इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। इसी बातचीत के दौरान कटरीना ने विकी से रणबीर कपूर को लेकर बात की थी।

ब्रेकअप के बाद रणबीर के पास वापस जाना चाहती थीं कटरीना

विकी ने आगे कहा, "हम बहुत गहराई से बात कर रहे थे उनके जीवन के बारे में, कैसे वो इंडस्ट्री में आईं। उन्होंने मुझे बताया मैं अब भी रणबीर के पास वापस चली जाऊंगी, अगर वो ऐसा चाहेंगे तो।"

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ

2016 में रणबीर और कटरीना का हुआ था फाइनल ब्रेकअप

रणबीर और कटरीना की जोड़ी बी-टाउन की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक थी। दोनों का फाइनल ब्रेकअप साल 2016 में हुआ था। उस वक्त कटरीना की फिल्म फितूर रिलीज होने वाली थी। विकी ने बताया कि इस मूवी की रिलीज के वक्त भी उन्होंने कटरीना का इंटरव्यू लिया था। उस इंटरव्यू में कटरीना से रणबीर कपूर संग उनके ब्रेकअप को लेकर सवाल किया गया था। विकी ने बताया कि कटरीना उस सवाल का जवाब देना चाहती थीं, लेकिन यूटीवी (फितूर को प्रोड्यूस किया था) की एक लड़की उसी वक्त बीच इंटरव्यू में आई और विकी से कहा कि वो इस बारे में सवाल नहीं कर सकते। विकी ने कहा कि कटरीना ने कहा कि वो इस सवाल का जवाब देंगी, लेकिन वो लड़की नहीं मानी। इसके बाद विकी ने एक दो और सवाल पूछकर अपना इंटरव्यू खत्म कर दिया था।

कटरीना कैफ-विकी कौशल और आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

रणबीर और कटरीना की बात करें तो साल 2016 में ब्रेकअप के बाद दोनों एक्टर्स अपनी-अपनी लाइफ में मूव ऑन किए। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को डेट करना शुरू किया। साल 2022 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे। वहीं, कटरीना कैफ और विकी कौशल की लाइफ भी आगे बढ़ी। कटरीना और विकी ने एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी रचाई थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।