कटरीना कैफ और विकी कौशल ने बेटे को पैपराजी से मिलवाया, लेकिन साथ में रखी ये शर्त
कटरीना कैफ और विकी कौशल ने अपने बेटे को मीडिया से इंट्रोड्यूस करवा दिया है। दोनों ने पैपराजी से बेटे को मिलवाया है, लेकिन साथ ही एक कंडिशन रखी है।

कटरीना कैफ और विकी कौशल पिछले साल पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने अभी तक अपने बेटे की फोटो नहीं दिखाई है। कटरीना और विकी ने फैसला किया है कि वे अपने बच्चे को पैपराजी और लाइमलाइट से दूर रखेंगे। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने अपने बेटे को पैपराजी से इंट्रोड्यूस करवाया है। हाल ही में जब मुंबई एयरपोर्ट पर वे गए तो दोनों ने पैपराजी को बेटे से मिलवाया, लेकिन साथ ही यह भी क्लीयर किया कि उनके बच्चे की फोटो पब्लिकली शेयर नहीं की जाएगी।
एयरपोर्ट पर पैपराजी से मिलवाया बेटे को
कई पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बताया कि कटरीना और विकी ने अपने बेटे को पैपराजी से इंट्रोड्यूस करवाया है। दोनों मुंबई एरपोर्ट से जा रहे थे।
फोटोग्राफर्स ने विकी की फोटोज तो क्लिक की, लेकिन कटरीना ने अपनी फोटोज क्लिक करने से मना कर दिया क्योंकि उनके हाथ में बेटा था।
पिछले साल पैरेंट्स बने विकी-कटरीना
बता दें कि विकी और कटरीना पिछले साल नवंबर में पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। दोनों की शादी भी सबके लिए बड़ा शॉक था क्योंकि इससे पहले तक दोनों ने अपने रिलेशन को छिपाकर रखा था।
विकी का पिता बनने का एक्सपीरियंस
विकी ने हाल ही में पिता बनने के अपने एक्सपीरियंस पर कहा था, ‘हर दिन एक नया इमोशन आता है। यह एक ऐसी फीलिंग है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।’
ये सेलेब्स भी बच्चों को रखते मीडिया से दूर
वैसे बता दें कि विकी-कटरीना के अलावा आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, वरुण धवन-नताशा दलाल भी अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं।
विकी-कटरीना की प्रोफेशनल लाइफ
खैर फिलहाल विकी और कटरीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विकी लास्ट फिल्म छावा में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। अब वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इस फिल्म में विकी के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। विकी की दोनों के साथ यह दूसरी फिल्म है। आलिया के साथ वह राजी और रणबीर के साथ वह संजू फिल्म में काम कर चुके हैं।
कटरीना कैफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से कटरीना ब्रेक पर हैं और उन्होंने अभी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


