Photos: कटरीना कैफ ने बेटे विहान के साथ शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- बेस्ट बर्थडे
Katrina Kaif Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे विहान के साथ फोटोज शेयर की हैं और लिखा है, ‘बेस्ट बर्थडे।’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का गुरुवार को 43वां जन्मदिन था। वहीं रविवार के दिन कटरीना ने अपने फैंस के साथ अपने जन्मदिन की तस्वीरें शेयर कर उन्हें सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों में कटरीना अपनी जिंदगी के दो सबसे खास लोगों, पति विकी कौशल और अपने 8 महीने के बेटे विहान कौशल, के साथ सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं। बता दें, मां बनने के बाद ये कटरीना का पहला जन्मदिन है।
कैप्शन में छलका कटरीना का प्यार
इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कटरीना ने एक बेहद इमोशनल और प्यारा कैप्शन भी लिखा है, 'मैं हमेशा इस बात के लिए ऊपर वाले की आभारी रहूंगी कि आप मेरी जिंदगी में आए। आप मेरा सबसे कीमती आशीर्वाद हैं। बेस्ट बर्थडे।' इसके बाद कटरीना ने विकी को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘तुम भी वैसे बुरे नहीं हो…।’
फैंस ने लुटाया प्यार
जैसे ही कटरीना ने ये तस्वीरें पोस्ट कीं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स लगातार एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनके बेटे विहान पर प्यार बरसा रहे हैं। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक भावुक फैन ने लिखा, 'पहली और आखिरी तस्वीर को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। मैं तो बस रो ही पड़ूंगी।' वहीं, विहान की एक झलक पाने के लिए बेताब एक दूसरे फैन ने कमेंट किया, 'प्लीज… हमें बच्चे को देखना है, उसका चेहरा दिखाओ।'
दिसंबर 2021 में हुई थी शादी, 2025 में बने माता-पिता
आपको बता दें कि बॉलीवुड के इस पावर कपल यानी कटरीना कैफ और विकी कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में सात फेरे लिए थे। शादी के करीब चार साल बाद कटरीना और विकी के घर किलकारी गूंजी और दोनों ने अपने बेटे विहान कौशल का इस दुनिया में स्वागत किया। फिलहाल कटरीना फिल्मों से थोड़ा दूर अपनी मदरहुड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं और ये बर्थडे उनके लिए अब तक का सबसे खूबसूरत बर्थडे बन चुका है।


