लंदन की आलीशान जिंदगी छोड़ भारत के गांव में क्या कर रही हैं कटरीना कैफ की मां? न वहां बिजली है, न इंटरनेट

लाइव हिन्दुस्तान
share

कटरीना की मां लंदन में अपनी आरामदायक जिंदगी छोड़कर भारत के इस हिस्से में कर रही हैं गरीबों की सेवा। जिस जगह एक्ट्रेस की मां रह रही हैं वहां बिजली नहीं है, सालों से यहीं रह रहीं हैं एक्ट्रेस कि मां सुजैन। 

katrina kaif mother suzanne turquotte living a life in madurai
लंदन की आलीशान जिंदगी छोड़ भारत के गांव में क्या कर रही हैं कटरीना कैफ की मां?

कटरीना कैफ की एंट्री बॉलीवुड की कुछ टॉप एक्ट्रेसेज में होती है। एक्ट्रेस पिछले करीब 23 सालों से फिल्मों में एक्टिव हैं। एक्टिंग करियर के साथ अपना ब्यूटी ब्रांड शुरू कर चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी मां सुजैन टरक्वोट कहां हैं और क्या कर रही हैं? चलिए हम आपको बताते हैं। कटरीना की मां लंदन में नहीं बल्कि पिछले कई सालों से भारत में रहकर गरीबों की सेवा में लगी हुई हैं। वो लाइमलाइट से दूर एक अलग दुनिया बसा चुकी हैं।

कटरीना की मां लंदन छोड़ भारत में कर रही हैं सेवा

ऐसी कई रिपोर्ट में हैं जिसमें ये कहा गया है कि कटरीना की मां लंदन में रह कर अपनी आराम वाली जिंदगी जी रही हैं। लेकिन असल में वो पिछले कई सालों से तमिलनाडु के मदुरई में रह रही हैं। वो गरीब बच्चों की सेवा कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुजैन ने साल 2008 में लंदन छोड़ दिया था और तब से ही वो तमिलनाडु में रहकर एक NGO चला रही हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चों को फ्री ट्यूशन दे कर की थी। साल भर में उनका ये लक्ष्य बढ़ता गया। शिक्षा के साथ वो हेल्थकेयर और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी काम करने लगीं।

बच्चों को फ्री में पढ़ाती हैं सुजैन

साल 2015 में सुजैन माउंटेन व्यू स्कूल की शुरुआत की। ये एक छोटी नर्सरी टाइप थी जिसमें सिर्फ 30 बच्चे थे। इनमें अधिकतर बच्चे पिछड़े और गरीब बैकग्राउंड, गांव से थे। समय के साथ उनका ये प्रोजेक्ट भी बढ़ता गया और अब 30 की जगह 300 बच्चे इस प्राइमरी स्कूल का हिस्सा हैं। कटरीना ने खुद भी कई मौकों पर अपनी मां की लगन और चैरिटी के लिए उनके जुनून की बात की है। करीब 10 साल पहले कटरीना ने बताया था कि उनकी मां मदुरई में रह कर एक स्कूल चलाती हैं। वो एक टीचर है और वहां बच्चों को पढ़ाती हैं।

बिना बिजली, इंटरनेट के रहती हैं कटरीना की मां

ABP को दिए अपने इंटरव्यू में कटरीना ने ये भी बताया था कि उनकी मां लक्ज़री लाइफ से दूर अपनी दुनिया को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, 'वहां रहना आसान नहीं है। वहां उनके पास बिजली की सुविधा नहीं है। वो सिर्फ 12 घंटे रहती है। जब कभी मुझे अपनी मां को फेसटाइम करना होता है तो मैं नहीं कर पाती क्योंकि वहां बिजली नहीं है और कभी तो इंटरनेट भी नहीं मिलता। तो हम बस नॉर्मल कॉल पर बात करते हैं। कटरीना के मुताबिक उनकी मां ने लोगों की सेवा करना उम्र के दौरान नहीं बल्कि ये बचपन से उनके अंदर था।

ऐसी हालत में रहती हैं कटरीना की मां

कटरीना ने बताया था कि उनकी मां एक ऐसी जगह रहती हैं जहां बिजली नहीं है। बहुत गर्मी है, AC नहीं है। वो इस हालत में रह रही हैं और ऐसा इसलिए करती आई हैं क्योंकि उन्हें लोगों की सेवा करने में मजा आता है। ये बहुत ही मुश्किल जिंदगी है। कटरीना हमेशा अपनी मां के इस फैसले के साथ खड़ी रही हैं। वो अपनी फिल्मों से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा उस स्कूल में दान करती जहां उनकी मां गरीब बच्चों को पढ़ा रही थी।

फिल्मों से दूर हैं कटरीना

कटरीना ने बताया था कि उनका बचपन लक्ज़री से भरा नहीं बल्कि साधारण था। उनकी मां शुरू से ही चैरिटी करती आई थीं। एक्ट्रेस जब इंडस्ट्री में आई तो उनके पास पैसे नहीं थे। पैसे कमाने के लिए उन्हें काम की जरूरत थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि अगर यहां बात नहीं बनती तो वो कोई और काम करती। आज उनकी गिनती सफल एक्ट्रेसेज में होती है। कटरीना फिलहाल फिल्मों से दूर अपने बेटे की परवरिश में बिजी हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडलंदन की आलीशान जिंदगी छोड़ भारत के गांव में क्या कर रही हैं कटरीना कैफ की मां?