डर के मारे पैरालाइज हो जाती...कटरीना कैफ ने बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
share

कटरीना कैफ ने फाइनली सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दे दिया है। एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।

katrina kaif
कटरीना कैफ ने बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

कटरीना कैफ को कुछ समय पहले विकी कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन के दौरान स्पॉट किया गया था। इस दौरान उनके डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोल किया जा था। हालांकि इस दौरान कई ने उनका सपोर्ट किया था कि मां बनने के बाद ये आम होता है। वहीं सलमान खान ने तो नेशनल टीवी पर यानी बिग बॉस शो में सबके सामने एक्ट्रेस का सपोर्ट कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था। अब कटरीना का खुद ट्रोलिंग पर अपना रिएक्शन दिया है।

कटरीना ने क्या कहा

दरअसल, लंदन में अपने के ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में कटरीना बोलती हैं, 'मुझे लगता है कि हमें ध्यान रखना चाहिए कि सोशल मीडिया पर जो आपको लेकर नरेटिव है, उसका आप पर असर ना पड़े क्योंकि वहां कई ओपीनियन होचे हैं और अगर हम उस पर ध्यान दें तो फिर हम अपने लिए अच्छे फैसले नहीं ले पाएंगे।'

अगर ध्यान देती तो कभी आगे नहीं बढ़ पाती

कटरीना ने आगे कहा, 'पर्सनली मेरे लिए, अगर बार बार जो मैं क्रिटिक या कमेंट फेस करती हूं, उसके हिसाब से मैं काम करूं तो मुझे लगता है कि मैं डर के मारे पैरालाइज हो जाती और लाइफ में कभी आगे नहीं बढ़ पाती।'

कटरीना ने फिर कहा, 'कई बार ऐसा समय आता है जब सब कर लेती हैं और फिर एक समय आता है कि आपको लगता है कि कुछ सही नहीं हो रहा। कभी आपको लगता है कि आप अपना बेस्ट लग रहे हो और कभी लगता है कि आप उस स्थिति तक पहुंचने के सफर पर हैं। हमें फन के साथ लाइफ एंजॉय करनी चाहिए।'

सलमान ने क्या कहा था

सलमान ने वीकेंड का वार में ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए कहा था कि प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन इसे लेकर उनका मजाक उड़ाना और भद्दी टिप्पणियां करना बेहद घटिया मानसिकता है। जब वह फिल्मों में वापस आएंगी तो पहले जैसी हो जाएंगी फिट। अभी वह परिवार के साथ हैं।

कटरीना की प्रोफेशनल लाइफ

कटरीना लास्ट फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से कटरीना लंबे ब्रेक पर हैं। अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी कोई अपडेट नहीं आया है।

फिलहाल कटरीना सिर्फ अपने बेबी और परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लेकर पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा अपने फैमिली टाइम के कुछ खूबसूरत मोमेंट्स भी फैंस के साथ शेयर करती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडडर के मारे पैरालाइज हो जाती...कटरीना ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया जवाब