पत्नी कैटरीना कैफ और साली संग विकी कौशल ने मनाई होली, मिनटों में वायरल हुई तस्वीर

Mar 03, 2026 07:25 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इस साल कैटरीना और विकी कौशल अपने बेटे के विहान के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट किया। इस मौके उनका पूरा परिवार बेहद खुश दिखा। कैटरीना कैफ ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।  

पत्नी कैटरीना कैफ और साली संग विकी कौशल ने मनाई होली, मिनटों में वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विकी कौशल के घर की होली इस साल बेहद खास है। ऐसा हो भी क्यों न इस साल कैटरीना और विकी कौशल अपने बेटे के विहान के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट किया। इस मौके उनका पूरा परिवार बेहद खुश दिखा। कैटरीना कैफ ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीर में उनके साथ पूरा परिवार नजर आ रहा है।

कैटरीना कैफ ने परिवार संग मनाई होली

कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कैटरीना पूल किनारे होली मनाती नजर आ रही हैं। शेयर की गई तस्वीर में कैटरीना और विकी के अलावा देवर सनी कौशल और बहन इसाबेल कैफ भी नजर आ रही हैं। कैटरीना ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'सबसे खुशहाल होली।' इसके साथ ही कई रंग के दिल की इमोजी भी शेयर की। कैटरीना की ये तस्वीर शेयर मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

विकी कौशल का वर्कफ्रंट

विकी कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस मूवी में उनके साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल भी हैं। 'लव एंड वॉर' एक रोमांटिक फिल्म है जो 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सनी देओल संग स्क्रीन करेंगे शेयर

वहीं, विकी कौशल की अपकमिंग मूवी की लिस्ट में लाहौर 1948 भी शामिल है। विकी कौशल सनी देओल स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाहौर 1947' का भी हिस्सा हैं। इस ऐतिहासिक एक्शन फिल्म को राजकुमार संतोषी के डायरेक्ट कर रहे हैं। 'लाहौर 1947' को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये मूवी भारत के बंटवारे के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विकी और सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी दिखाई देंगे। ये मूवी 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।