कटरीना कैफ और विकी कौशल के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

कटरीना कैफ और विकी कौशल के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

संक्षेप:

कटरीना कैफ और विकी कौशल के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। कटरीना मां बन गई हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर इस गुज न्यूज को शेयर किया है और सब उनपर और बेबी पर प्यार बरसा रहे हैं।

Nov 07, 2025 11:16 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कटरीना कैफ और विकी कौशल के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। कटरीना मां बन गई हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के साथ ही कैटरीना और विकी की फैमिली में खुशियों का माहौल है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट कर सबको ये खुशखबरी बताई है जिसपर स्टार्स और फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों ने पोस्ट शेयर कर लिखा, हमारे घर खुशियां आई है। हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं…7 नवंबर 2025। कटरीना और विकी। इस पोस्ट को शेयर कर विकी ने लिखा, ‘आशीर्वाद’। सब सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। करीना ने लिखा, कैट…वेलकम टू बॉय मम्मा क्लब। तुम्हारे और विकी के लिए बहुत खुश हूं। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, दोनों के लिए बहुत खुश हूं, बधाई। आयुष्मान खुराना ने लिखा, बेस्ट न्यूज…दोनों को बधाई।

सितंबर में अनाउंस की प्रेग्नेंसी

बता दें कि 23 सितंबर को विकी और कटरीना ने अनाउंस किया था कि दोनों जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने लिखा था कि ये उनकी लाइफ का बेस्ट चैप्टर है।

पिता बनने को लेकर एक्साइटेड थे विकी

विकी ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में पिता की जर्नी शुरू होने से पहले कहा था कि मैं काफी एक्साइटेड हूं और ये बहुत बड़ा आशीर्वाद है। एक्साइटिंग टाइम है और फिंगर क्रॉस।

विकी-कटरीना की स्टोरी

बता दें कि विकी और कटरीना ने कई साल की डेटिंग के बाद 2021 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है। काफी समय से कटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं, लेकिन दोनों ने इसे छिपाकर रखा और सितंबर में फिर सबको गुड न्यूज दी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।