
VIDEO: कथावाचक इंद्रेश की शादी में बहनों ने इस बॉलीवुड गाने पर किया डांस, यूं किया भौजी का स्वागत
Indresh Upadhya Wedding: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी धूमधाम से जयपुर में संपन्न हो चुकी है। इस मौके से एक प्यारा वीडियो बाहर आया है जिसमें इंद्रेश की बहनें डांस करके भाभी का स्वागत कर रही हैं।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हैं। इंद्रेश म्यूजिक आर्टिस्ट और सिंगर भी हैं। उनके गाने यूट्यूब पर खूब सुने जाते हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और शादी से जुड़े एक-एक अपडेट पर लोग नजर रख रहे हैं। इंद्रेश ने हरियाणा की शिप्रा शर्मा से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक धार्मिक समारोह में हुई थी। इसके बाद दोस्ती हो गई। अब यह दोस्ती शादी के रिश्ते में बदल गई है। दोनों के परिवार भी लंबे समय से एक-दूसरे से परिचित हैं। उनकी शादी का एक वीडियो वायरल है जिसमें इंद्रेश की बहनें अपनी भाभी के स्वागत में डांस कर रही हैं। बता दें कि इंद्रेश के 3 बहनें हैं और वह सबसे छोटे भाई हैं।
इंद्रेश की बहनों ने किया डांस
इंद्रेश और शिप्रा की शादी जयपुर के ताज होटल में हुई। यहां से एक वीडियो सामने आया है जिसमें इंद्रेश और उनकी पत्नी शिप्रा बैठे हैं। सामने उनकी बहने डांस कर रही हैं। इसमें दिख रहा है कि इंद्रेश की बहनें नदिया के पार फिल्म के गाने, अंगना में आई बहार भौजी गाने पर डांस कर रही हैं।
देखें वीडियो
डीएसपी रह चुके हैं शिप्रा के पिता
शिप्रा के पिता हरियाणा के डीएसपी रह चुके हैं। शिप्रा हरियाणा से आकर वृंदावन की बहू बनकर रहेंगी। कथावाचक इंद्रेश की शादी को लेकर लोग अक्सर सवाल करते रहते थे। कुछ दिनों पहले धीरेंद्र शास्त्री ने बताया था कि वह जल्द दुलहन लाने वाले हैं। इंद्रेश की शादी में धीरेंद्र शास्त्री, पुंडरीक गोस्वामी और उनकी पत्नी रेणुका, अनिरुद्धाचार्य जैसे कई कथावाचक शामिल हुए थे।

शादी में था ब्रज और राजस्थान की झलक
इंद्रेश की शादी में राजस्थानी और बृज का मिक्स कल्चर दिखा। खाना भी सात्विक था। इसमें ब्रज की लस्सी, कचौड़ी, जलेबी और राजस्थान की मेवा बाटी, टिक्की वगैरह थी। दुलहन शिप्रा का लुक भी मारवाड़ी रानी जैसा था।
Photo Credit: Social Media

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




