Kathanar Trailer: क्या है 14 भाषाओं में बनी 'कथानार' की कहानी? जानिए कब होगी थिएटर्स में रिलीज?
Kathanar Movie: धुरंधर-2 ने फैंस को साउथ की कल्ट हिट फिल्मों से थोड़ा ब्रेक तो दिया, लेकिन धुरंधर की आंधी के बाद अब तैयार हो जाइए साउथ की एक और ब्लॉकबस्टर हिट के लिए। फिल्म कथानार का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

मोस्ट अवेटेड पीरियड डार्क फैंटेसी फिल्म 'कथानार' का ट्रेलर मंगलवार (31 मार्च) को रिलीज कर दिया गया है। इसे मलयालम सिनेमा की अभी तक की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जा रहा है। विजुअल एक्सपीरियंस आपको हॉलीवुड फिल्मों की याद दिला देता है। करीब 178 सेकंड का यह प्रोमो मलयालम सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। ट्रेलर की शुरुआत 'कांथलूर शाला' नाम की एक काल्पनिक जगह के सीन्स दिखाने से होती है जिसे दक्षिण भारत का नालंदा माना जाता था। प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे यह प्राचीन संस्थान हर तरह के ज्ञान का स्वागत करता है। लेकिन फिर कहानी में उन काली शक्तियों की एंट्री होती है जो सब कुछ बदल देती हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन फैंस इस सवाल का जवाब जानने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं।
क्या होगी 'कथानार' की कहानी? कब होगी थिएटर्स में रिलीज?
गॉसिप गलियारों की मानें तो यह फिल्म 20 मई से 27 मई के बीच रिलीज हो सकती है। क्योंकि इस दौरान बकरीद की छुट्टियां पड़ेंगी, तो इसका फायदा मूवी को मिल सकता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसके अगस्त में रिलीज होने का भी कयास लगा रहे हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा। कहानी की बात करें तो यह 9वीं सदी के एक ईसाई पादरी 'कदमत्तथु कथानार' की जिंदगी पर आधारित है, जिनके पास चमत्कारी और जादुई शक्तियां मानी जाती थीं।
पुरानी लोककथा में काल्पनिक कहानी-किरदारों का तड़का
हालांकि ट्रेलर को देखकर साफ है कि फिल्म इस लोककथा के पुराने वर्जन से अलग काफी हद तक काल्पनिक उड़ान भी लेगी। जब वेनाड की धरती खतरे में पड़ती है, तब लोग एक रक्षक के लिए प्रार्थना करते हैं। ट्रेलर में जयसूर्या को 'कथानार' के तौर पर दिखाया गया है। उन्हें एक सुपरह्यूमन की तरह पेश किया गया है, जिसके पास ऐसी शक्तियां हैं जो किसी साधारण इंसान के काबू की बात नहीं हैं। प्रोमो में एक लाइन लिखकर आती है कि 'सावधान रहें कि आप किससे प्रार्थना कर रहे हैं।' यह लाइन फिल्म की कहानी और इसमें आ सकने वाले ट्विस्ट्स के लिए एक्साइटमेंट बनाते हैं। इस फिल्म के साथ बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी अपना मलयालम डेब्यू करने जा रही हैं।
फिल्म में सितारों की फौज, कुल 14 भाषाओं में होगी रिलीज
स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें प्रभुदेवा, सानूप सान, सैंडी, देविका, नितेश भारद्वाज, विनीत, हरीश उथमन, श्रीकांत मुरली और कुलप्रीत यादव जैसे नाम शामिल हैं। रोजिन थॉमस के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल मानसून में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसे एक-दो नहीं बल्कि कुल 14 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। भाषाओं की लिस्ट में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, चीनी, फ्रेंच, कोरियाई, इतालवी, रूसी, इंडोनेशियाई, जापानी और जर्मन शामिल रहेंगी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


