'ना पति, ना बॉयफ्रेंड...', नए प्रोजेक्ट के लिए विदेश रवाना होने से पहले कश्मीरा ने गोविंदा की ‘गर्लफ्रेंड’ पर कसा तंज
कश्मीरा शाह ने गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर तंज कसा है। कश्मीरा ने कहा कि वो ग्रीस जा रही हैं एक नए प्रोजेक्ट के लिए और इस प्रोजेक्ट को न तो उनके पति न बॉयफ्रेंड ने फाइनेंस किया है।

कश्मीरा शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कश्मीरा शाह ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोग कह रहे हैं कि कश्मीरा शाह ने गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर तंज कसा है। उन्होंने बताया कि वो एक नए प्रोजेक्ट पर ग्रीस जा रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को न तो उनके बॉयफ्रेंड न उनके पति ने इस प्रोजेक्ट को फाइनेंस किया है।
कश्मीरा शाह ने कसा गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड पर तंज
instantbollywood ने कश्मीरा शाह की ये वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में कश्मीरा शाह पैप्स से बात करती नजर आ रही हैं कि वो ग्रीस एक नए प्रोजेक्ट पर जा रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा, “खास बात ये है कि ये प्रोजेक्ट स्वतंत्र है, ना मेरे पति ने फाइनेंस किया, ना किसी बॉयफ्रेंड ने।” कश्मीरा शाह ये बोलने के बाद जोर से हंसती नजर आईं।
इसी वीडियो में कश्मीरा शाह ने कहा- हम बाहर की फिल्में करते हैं, घर की नहीं करते हैं। फिर कश्मीरा ने किसी को आवाज देकर बुलाया और कहा- आ जा, इससे पहले मैं कुछ और बोल दूं।
लोग कर रहे कश्मीरा शाह की तारीफ
कश्मीरा शाह के इस पोस्ट पर बहुत सारे यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा लग रहा है जिस तरह से कश्मीरा शाह अपनी मामी सास के लिए खड़ी हो रही हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ये बंदी हमेशा से ही सच बोलती है। एक ने कहा- कश्मीरा शाह और महिला शक्ति को सलाम। इसी के साथ बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बप्पा के दर्शन करने साथ पहुंचे थे गोविंदा और कोमल रानी
बता दें, पिछले कुछ वक्त से कोमल रानी चर्चा में है। गोविंदा और कोमल रानी गणेश उत्सव के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान कोमल रानी के मांग में सिंदूर था। लोगों ने इस बात पर कोमल रानी और गोविंदा की काफी आलोचना की थी। सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ कुछ सेलेब्स ने भी कोमल रानी की आलोचना की थी।
कोमल रानी की तरफ से सिंदूर को लेकर सफाई आई थी। उन्होंने बताया था कि जब वो बप्पा के आशीर्वाद के लिए उनके चरणों में झुकीं, तब उनके सिंदूर लग गया। इसी के साथ, उन्होंने एक पोस्ट उन सेलेब्स के लिए भी लिखा था जो उनपर निशाना साध रही थीं। उन्होंने कहा था कि वो देख रही हैं कुछ सेलेब्स उनके और गोविंदा के रिश्ते पर कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की खुद की शादियां सही नहीं चल रही हैं, उनकी बातों पर वो ध्यान नहीं देती हैं।
सुनीता ने वापस लिया था तलाक का केस
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की बात करें तो पिछले कुछ वक्त से दोनों का रिश्ता चर्चा में है। सुनीता आहूजा ने पहले गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस दर्ज किया था, लेकिन फिर उन्होंने वो केस वापस ले लिया था। सुनीता ने दावा किया था कि गोविंदा दूसरी शादी का प्लान कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया।
कश्मीरा शाह लगातार कोमल रानी पर निशाना साध रही हैं। कश्मीरा शाह के साथ-साथ राखी सावंत भी लगातार कोमल रानी पर तंज कस रही हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि वो देख रही हैं कि कोमल रानी उनके बारे में भी काफी कुछ बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि वो उनकी धज्जियां उड़ा देंगी। वहीं, गोविंदा भी सुनीता को उनकी भाषा को काबू में रखने की हिदायत दे चुके हैं।सुनीता आहूजा ने गोविंदा को कोमल रानी का शुगर डैडी बताया था।

