गोविंदा-सुनीता की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच बहू कश्मीरा का क्रिप्टिक पोस्ट- शादी टूटने और धोखे से...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कश्मीरा शाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक पोस्ट किया है जिसको लेकर ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने मामा गोविंदा और मामी सुनीता के रिश्ते पर तो नहीं ये बात बोली।

kashmera on marriage and relationship
शादी और रिश्तों पर बोलीं कश्मीरा

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में काफी समय से दरार की खबर आ रही है। वहीं सुनीता तो खुलकर गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल के आरोप लगाती हैं। अब इन सबके बीच गोविंदा के भांजे की बहू यानी कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है और शादी के टूटने और रिश्ते में धोखा देने पर अपनी बात रखी।

कश्मीरा का क्या है पोस्ट

कश्मीरा ने दरअसल, बादल की फोटो शेयर की है जिसमें एक हार्ट शेप दिखता है। इस फोटो को शेयर कर कश्मीरा ने लिखा, ‘तो क्या ऐसा दिखता है सच्चा प्यार? क्या अब भी है ये? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि वह इसके लिए पैसे खर्च करे और उस व्यक्ति को खास महसूस कराए? ऐसा प्यार अब कहां है और कौन है वो इंसान? शादियों के टूटने और लोगों के धोखा देने से बहुत निराशा हो रही है। मुझे लगता है मुझे एक रिएलिटी चेक की जरूरत है।’

भले ही कश्मीरा ने डायरेक्टली गोविंदा और सुनीता का नाम नहीं लिखा, लेकिन लोगों को लग रहा है कि उनका यह इशारा, दोनों के लिए ही है।

सुनीता ने कहा गोविंदा को शुगर डैडी

बता दें कि हाल ही में गोविंदा को अपनी को-स्टार कोमल के साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद जब सुनीता से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि गोविंदा, कोमल के शुगर डैडी हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि गोविंदा को शर्म आनी चाहिए ऐसे खुल्लम खुल्ला साथ स्पॉट हो रहे हैं। सुनीता ने कोमल के कपड़ों पर भी कमेंट किया था।

गोविंदा ने क्या दिया था जवाब

गोविंदा ने फिर पत्नी के आरोपों पर कहा था कि सुनीता को ऐसे पब्लिकली कमेंट नहीं करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि फेम, पैसा और रिस्पेक्ट होने का मतलब यह नहीं कि वह किसी को भी बदनाम करें। उन्होंने यह भी कहा था कि सुनीता आपको यह सूट नहीं कर रहा है।

कश्मीरा-सुनीता के बीच नाराजगी खत्म

बता दें कि हाल ही में कश्मीरा का सुनीता के साथ विवाद खत्म हुआ था। दरअसल, कई साल से सुनीता, कृष्णा और कश्मीरा से खफा थीं, लेकिन कुछ महीने पहले सुनीता, लाफ्टर शेफ शो में गईं और वहां दोनों के साथ अपनी नाराजगी खत्म कर उन्हें माफ कर दिया।

कश्मीरा ने भी तब कहा था कि सालों का वनवास खत्म हो गया है और अब हम साथ हैं। सुनीता भी अब बोलती हैं कि वह हमेशा कृष्णा के अच्छे के लिए प्रार्थना करती हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडगोविंदा-सुनीता की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच कश्मीरा का क्रिप्टिक पोस्ट- शादी टूटने…