कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ इस महीने होगी रिलीज? रणबीर की रामायण से बच रहे हैं मेकर्स
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ की रिलीज को लेकर नई खबर सामने आई है। मेकर्स रणबीर कपूर की रामायण से क्लैश से बचने के लिए इस महीने में अपनी फोल्म रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म का इंतजार हो रहा है।

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद कार्तिक आर्यन अपनी जबरदस्त वापसी की तैयारी कर रहे हैं। एक्टर के पास इस समय दो बड़े डायरेक्टर्स की फिल्में हैं। चंदू चैंपियन के बाद एक बार फिर कबीर खान की फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक। इसके अलावा अनुराग बासु की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी जिंदगी' भी लगभग पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग जल्दी निपटा कर रिलीज की तैयारी करना चाहते हैं। उसकी बड़ी वजह बड़े बजट की फिल्मों के साथ क्लैश से बचना है।
रणबीर कपूर से क्लैश से बचना है प्लान
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग बासु के डायरेक्शन में बन रही कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी जिंदगी है को रणबीर कपूर की मेगा बजट वाली फिल्म रामायण पार्ट 1 के साथ बचाना है। ऐसे में मेकर्स अपनी फिल्म रणबीर की रामायण से पहले यानी अक्टूबर में रिलीज कर सकते हैं। अक्टूबर में अजय देवगन की दृश्यम 3 के अलावा फ़िलहाल कोई बड़ी फिल्म नहीं है। ऐसे में कार्तिक और श्रीलीला की रोमांटिक फिल्म इस महीने में दस्तक दे सकती है।
जल्दी पूरी होगी फिल्म
रिपोर्ट में बताया गया है कि कार्तिक की फिल्म ने कश्मीर का शेड्यूल पूरा कर लिया है। अब मनाली में शूट किया जाएगा। शूटिंग तेजी से चल रही है। मेकर्स जल्दी शूटिंग खत्म कर पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू कर देंगे। फिल्म को अक्टूबर में रिलीज करने से पहले सारी तैयारियां की जा रही है।
कार्तिक की आने वाली फिल्में
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उनके पास कबीर खान और अनुराग बासु की फिल्मों के अलावा करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म नागजिला, भूल भुलैया की अगली इंस्टालमेंट, कैप्टेन इंडिया जैसी फिल्में हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को खास पसंद नहीं किया गया था। लेकिन अब एक्टर अपने अप को शानदार तारीके से पेश करने जा रहे हैं। कार्तिक अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


