
कार्तिक आर्यन ने मजबूरी में किया था यह काम, बताया- 'पैसों की बहुत कमी थी मेरे पास'
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने बताया कि उन्होंने मजबूरी में यह काम किया था जिसका खामियाजा उनके करियर में एक स्पीडब्रेकर बन गया। कार्तिक जल्द ही फिल्म आशिकी-3 में नजर आएंगे।
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के करियर का ग्राफ शुरू में काफी तेजी से ऊपर गया था। उनकी फिल्में बैक टू बैक हिट जा रही थीं। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करते हैं, लेकिन क्या कभी उन्होंने कोई ऐसी फिल्म की है, जिसे करने के पीछे उनकी क्रिएटिव थिंकिंग जीरो रही हो और उन्होंने सिर्फ पैसों की वजह से वो फिल्म साइन कर ली हो? कार्तिक आर्यन ने खुद इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने एक बार मजबूरी में यह काम किया था।
'मैं यह नहीं बताऊंगा कि कौन सी..'
कार्तिक आर्यन ने कहा- पैसों की बहुत कमी थी मेरे पास और मुझे यह चीज करनी पड़ी थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने कभी भी पैसों के लिए कोई फिल्म की है? तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया- हां की है। कार्तिक आर्यन ने कहा, “मुझे लगता है मैंने शुरू-शुरू में की है। मैं यह नहीं बताऊंगा कि कौन सी फिल्म की है। लेकिन शुरू में मुझे लगता है कि मैंने इस तरह की एक फिल्म की थी।”
'पैसों की बहुत कमी थी मेरे पास'
कार्तिक आर्यन ने कहा कि वो ऐसा टाइम था जहां पर पैसों की बहुत कमी थी मेरे पास, और मुझे यह चीज करनी पड़ी। क्योंकि मुझे नहीं लग रहा था कि मेरे पास कोई ऑप्शन है इसके अलावा। कार्तिक आर्यन ने बताया कि उनके पास उस वक्त दूसरा कोई ऑप्शन नहीं था और उन्हें कोई ऑफर्स नहीं आ रहे थे। ऐसे में उन्होंने इस फिल्म को करने का फैसला कर लिया। फैंस की मानें तो यह फिल्म 'आकाशवाणी' थी।
तब बुरी तरह पिटी थी यह फिल्म
यह फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। साल 2013 में आई यह फिल्म 10 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी और इसका भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन महज 2 करोड़ 13 लाख रुपये रहा था। कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही साल 2026 में रिलीज होने जा रही फिल्म 'नागजिला' में काम करते नजर आएंगे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




