Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKartik Aaryan Naagzilla Big Update Ravi Kishan To Play Villain Karan Johar Dharma Production
कार्तिक आर्यन की नागजिला को मिला विलेन, फिल्म में हुई इस एक्टर की एंट्री

कार्तिक आर्यन की नागजिला को मिला विलेन, फिल्म में हुई इस एक्टर की एंट्री

संक्षेप:

Naagzilla Update: कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला में एक और शानदार एक्टर की एंट्री हो चुकी है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि रवि किशन हैं। रवि फिल्म में विलेन की भूमिका में होंगे। 

Jan 10, 2026 09:30 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कार्तिक आर्यन की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म नागजिला को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक इच्छाधारी नाग की भूमिका में होंगे। कार्तिक आर्यन की नागजिला को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। हीरो के बाद इस फिल्म को अपना विलेन भी मिल गया है। विलेन के रूप में जिस एक्टर की एंट्री फिल्म में हुई है वो कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में कमाल दिखा चुके एक्टर रवि किशन हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्तिक आर्यन की फिल्म में विलेन की एंट्री

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की फिल्म में रवि किशन विलेन बनकर आएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, "कार्तिक आर्यन का किरदार बहुत महत्वपूर्ण है, उसी तरह फिल्म में विलेन का किरदार भी है। मेकर्स को लगा कि रवि किसन इस रोल में बिल्कुल फिट बैठते हैं।"

देखने लायक होंगे रवि और कार्तिक के सीन्स

आगे कहा गया कि रवि किशन हमेशा ही अच्छे एक्टर रहे हैं और उन्होंने हाल के सालों में उन्होंने लापता लेडीज, मामला लीगल है और सन ऑफ सरदार जैसे प्रोजेक्ट्स में अपनी प्रतिभा साबित की है। कहा जा रहा है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन और रवि किशन के सीन्स देखने लायक होंगे।

पिछले साल नागजिला का हुआ था ऐलान

कार्तिक आर्यन की नागजिला को मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म का ऐलान पिछले साल हुआ था। नागजिला इसी साल रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाल ही में रिपोर्ट्स आईं कि फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

रवि किशन की बात करें तो वो भाभी जी घर पर हैं फिल्म में भी नजर आएंगे। बीते दिन ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें रवि किशन नजर आ रहे हैं। भाभी जी घर पर हैं 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।