Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKartik Aaryan Mystery Girl Breaks Silence On Dating Rumours Amid Goa Vacation Speculations
कार्तिक आर्यन की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर दिया यह जवाब

कार्तिक आर्यन की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर दिया यह जवाब

संक्षेप:

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन बीते काफी वक्त से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है उनकी पर्सनल लाइफ। फैंस का दावा है कि एक्टर एक ग्रीक एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है।

Jan 06, 2026 05:39 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे एलिजिबल बेचलर्स में गिने जाते हैं। 'प्यार का पंचनामा' फेम एक्टर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कार्तिक आर्यन ने गोवा में छुट्टियां मनाने के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं। इसी बीच रेड्डिट पर चर्चा शुरू हो गई कि ग्रीस की करीना कुबुलियूत ने भी ठीक ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। फोटोज में स्पॉट से लेकर एंगल तक काफी हद तक एक जैसा है, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन करीना के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब इस मुद्दे पर करीना ने चुप्पी तोड़ी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्तिक की मिस्ट्री गर्लफ्रेंड का जवाब

सोशल मीडिया पर चल रही कमेंटबाजी और गॉसिप्स वाले एक पोस्ट पर करीना ने लिखा, "मैं उसकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं लुईस भाई। चुप रहो।" इसी के साथ इन अफवाहों पर विराम लग गया है कि कार्तिक और करीना रिलेशनशिप में हैं। कार्तिक आर्यन का नाम इससे पहले सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, नुसरत भरूचा और अनन्या पांडे के साथ जुड़ चुका है। हालांकि सोशल मीडिया पर कयासों का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन अभी तक कार्तिक ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल ही बताया है।

बुरी तरह पिटी कार्तिक की पिछली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी है। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी थी जिसका काफी बज था, लेकिन ना तो फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आई और ना ही इसकी कॉमेडी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी। कार्तिक आर्यन की पिछली कई हिट के बाद उनकी यह फ्लॉप मूवी जल्द ही ओटीटी पर भी आ जाएगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तल्सानिया ने अहम किरदार निभाए हैं।

ये भी पढ़ें:'धुरंधर' की टिकटों पर आया बंपर ऑफर, ऐसे सस्ते में देखें रणवीर सिंह की फिल्म
ये भी पढ़ें:अक्षय और बॉबी इस फिल्म में आएंगे साथ नजर, सुनिए क्या बोले 'हमराज' के प्रोड्यूसर
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।