अमेरिका में पढ़ रही इस स्टूडेंट को डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन? अफवाहों के बीच एक्टर ने किया अनफॉलो
कार्तिक प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका नाम अक्सर किसी ना किसी हसीना संग जुड़ता रहता है। इसी बीच अब कार्तिक की कुछ तस्वीरों वायरल होते ही उनका नाम एक और हसीना संग जुड़ रहा है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले एक्टर का नाम से जाने जाते हैं। कार्तिक की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मूवी में अनन्या और कार्तिक की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया है। कार्तिक प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका नाम अक्सर किसी ना किसी हसीना संग जुड़ता रहता है। इसी बीच अब कार्तिक की कुछ तस्वीरों वायरल होते ही उनका नाम एक और हसीना संग जुड़ रहा है। आइए जानते हैं कौन है वो?
पहले जानते हैं क्या था उस वायरल तस्वीर में
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने गोवा वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो गोवा बीच पर आराम करते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में कार्तिक लाउन्ज पर लेटे हुए दिखाई देते हैं। इसके कुछ ही समय बाद एक विदेशी लड़की ने भी अपनी बीच फोटो शेयर की, जिसमें वह भी उसी तरह लाउन्ज पर आराम करती दिख रही हैं। रेडिट पर कई यूजर्स ने तस्वीरों का बैकग्राउंड, लाउन्जर पर रखी तौलियों को देख दवा किया कि दोनों साथ में ही गोवा में छुट्टियां मना रहे थे। हालांकि, हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते।
कौन है वो हसीना?
ऐसे में अब हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर वो हसीना कौन है, जिसका नाम कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ रहा है। कार्तिक की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूसर्ज ने खोज ही निकाला कि वा कौन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक जिसे डेट कर रहे हैं वो विदेशी हसीना है, जिसका नाम करीना कुबिलियुटे है। अब कार्तिक के फैन्स करीना के बारे में जानना चाहते हैं।
कौन है करिना, जिसे कार्तिक करते हैं फॉलो
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कुबिलिउते ब्रिटेन के कार्लिस्ले कॉलेज में स्टूडेंट हैं और चीयरलीडर भी हैं। बता दें कि कार्तिक आर्यन जो पहले इंस्टाग्राम पर करीना कुबिलिउते को फॉलो कर रहे थे। लिंक-अप की खबरों के बीच, एक्टर ने कथित तौर पर लड़की को अनफॉलो कर दिया, जिससे इस बात की अटकलें और बढ़ गईं। बताया जा रहा है कि करिना अभी 18 साल की हैं, जबकि कार्तिक आर्यन 35 साल है। दोनों की उम्र में करीब 17 साल का अंतर है। कार्तिक और करीना दोनों ने ही अभी तक डेटिंग को लेकर कोई कमेंट नहीं दिया है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



