Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKartik Aaryan Gives Up Rs 15 Crore Fee After Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Flops
तू मेरी मैं तेरा…के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, जान हो जाएंगे हैरान

तू मेरी मैं तेरा…के फ्लॉप होने पर कार्तिक आर्यन ने उठाया बड़ा कदम, जान हो जाएंगे हैरान

संक्षेप:

फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी से कार्तिक आर्यन को काफी उम्मीद थी। यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थीं। हालांकि फिल्म चली नहीं।

Jan 16, 2026 08:14 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म मैं तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। कार्तिक और अनन्या ने इस फिल्म का खूब जोर-शोर से प्रमोशन किया था, दोनों ने इसके लिए बहुत मेहनत भी की थी, लेकिन फिल्म चली नहीं। अब खबर आ रही है कि फिल्म के फेलियर पर कार्तिक ने एक बड़ा फैसला लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितनी फीस की वापस

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक ने अपनी फीस से 15 करोड़ वापस कर दिए धर्मा प्रोडक्शन को। फिल्म के ना चलने पर कार्तिक ने ऐसा किया है। कार्तिक के इस फैसले को सुनकर कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि एक तरफ जहां लोग फिल्म की सक्सेस को ही सिर्फ सेलिब्रेट करते हैं। वहीं कार्तिक ने फेलियर पर कुछ फीस वापस कि ऐसा कम ही करते हैं।

धुरंधर के तूफान में दबी फिल्म

बता दें कि तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी जब रिलीज हुई तब धुरंधर का तूफान चल रहा था। उस वक्त रिलीज हुई ज्यादातर फिल्में चली नहीं हैं।

वैसे कहा जा रहा है कि कार्तिक ने ऐसा पहली बार नहीं किया है जब उन्होंने मेकर्स की तरफ सपोर्ट जाहिर किया हो। इससे पहले जब शहजादा फिल्म नहीं चली थी तब भी उन्होंने अपनी फीस का कुछ हिस्सा वापस कर दिया था ताकि प्रोड्यूसर्स पर ज्यादा बोझ ना बने।

करण की टैलेंट एजेंसी का हैं अब भी हिस्सा

वहीं हाल ही में ऐसी भी खबर आई कि फिल्म के फेल होने के बाद कार्तिक, करण जौहर के टैलेंट एजेंसी डीसीएए से अलग हो गए हैं, लेकिन फिर खबर आई कि ऐसा नहीं हैं। वह अब भी करण के टैलेंट एजेंसी का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें:करण जौहर की एंजेंसी से क्या बाहर हो गए कार्तिक आर्यन? जानें पूरा मामला

अपकमिंग फिल्म

कार्तिक अब नागजिला फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। देखते हैं अब फिल्म कमाल कर पाती है कि नहीं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।