KBC पर पहुंचे कार्तिक आर्यन ने अमिताभ बच्चन से पूछ लिया ये निजी सवाल, एक्टर बोले-पागल हो क्या

Dec 17, 2025 10:59 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कौन बनेगा करोड़पति पर पहुंचे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर्स ने होस्ट अमिताभ बच्चन से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा कुछ ऐसा पूछ लिया जिसके बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

KBC पर पहुंचे कार्तिक आर्यन ने अमिताभ बच्चन से पूछ लिया ये निजी सवाल, एक्टर बोले-पागल हो क्या

अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति टीवी के सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक है। एक्टर हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट से मुश्किल सवाल करते देखे गए हैं। लेकिन इस बार अमिताभ से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछ लिए गए जिसके बाद अमिताभ अपनी हंसी रोक नहीं पाए। कौन बनेगा करोड़पति के नए एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म को प्रोमोट करने आए हैं। इस दौरान कार्तिक ने अमिताभ को कोरियन हार्ट बनाना सिखाया और इसके साथ ही जया बच्चन से जुड़े सवाल पूछ लिए।

कार्तिक ने अमिताभ बच्चन से पूछे निजी सवाल

कौन बनेगा करोड़पति का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कार्तिक और अनन्या हॉट सीट पर बैठते हुए होस्ट अमिताभ से ही सवाल कर बैठते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक, अमिताभ को कोरियन दिल बनाना सिखाते हैं। एक्टर आगे बिग बी से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी जया बच्चन से छुपते हुए कुछ खाया है। इसके जवाब में अमिताभ मुस्कुरा देते हैं। आगे कार्तिक पूछते हैं, 'सर आपके फोन का पासवर्ड जया बच्चन को पता है?' इसके जवाब में ऑडियंस के साथ एक्टर भी हंस पड़ते हैं। अमिताभ अपनी हंसी रोकते हुए कहते हैं 'पागल हो क्या। हम बता देंगे उनको।' आगे अनन्या भी अमिताभ बच्चन से आज की जनरेशन के इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों के बारे में पूछती हैं। एक्टर ऐसे अलग और नए शब्दों की सुनकर हैरान हो जाते हैं। लेकिन कार्तिक और अनन्या के आने से शो का माहौल बदल जाता है। ऑडियंस को हर बात पर हंसते हुए देखा जा सकता है।

फिल्म हो रही है रिलीज

बता दें, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को प्रोमोट करने पहुंचे थे। ये फिल्म अगले हफ्ते 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। धुरंधर की धमाकेदार कमाई के बीच कार्तिक और अनन्या की रोमांटिक, कॉमेडिय फिल्म टिक पाती है या नहीं, ये देखने का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडkartik aaryan asks personal question to kaun banega crorepati host amitabh bachchan actor replies watch
;;;