Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKartik Aaryan And mystery Girl Karina Kubiliute Staying the same hotel amid relationship rumours But Different Rooms
गोवा के एक ही होटल में रुके थे कार्तिक आर्यन और मिस्ट्री गर्ल करीना, सामने आया सच!

गोवा के एक ही होटल में रुके थे कार्तिक आर्यन और मिस्ट्री गर्ल करीना, सामने आया सच!

संक्षेप:

बीते दिनों कार्तिक अपनी गोवा वेकेशन की तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में आए थे। इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने दावा किया था कि वो गोवा में 18 साल की यूके की रहने वाली करीना कुबिलियूट संग हैं। हालांकि,  करीना ने एक्टर की उनकी गर्लफ्रेंड होने से इनकार किया है।

Jan 10, 2026 10:45 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में का कार्तिक और अनन्या पांडे की की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया है। कार्तिक प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनका नाम अक्सर किसी न किसी हसीना संग जुड़ता रहता है। वहीं, बीते दिनों कार्तिक अपनी गोवा वेकेशन की तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में आए थे। इन तस्वीरों को देखकर लोगों ने दावा किया था कि वो गोवा में 18 साल की यूके की रहने वाली करीना कुबिलियूट संग हैं। हालांकि, इन खबरों के सामने आने के बाद करीना ने एक्टर की उनकी गर्लफ्रेंड होने से इनकार किया है। वहीं, कार्तिक इस बारे में चुप हैं। हालांकि, एक सोर्स ने बताया है कि दोनों अपनी वायरल छुट्टियों के दौरान एक ही होटल में थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोवा के एक ही होटल में रुके थे कार्तिक-करीना

दरअसल, एक सोर्स ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'हां, कार्तिक और विदेशी मिस्ट्री गर्ल गोवा के एक ही होटल में एक ही समय पर रुके थे, दोनों अलग-अलग कमरों में रुके थे।' वहीं, रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि जिस होटल में ये दोनों रुके थे, वहां के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि भी की है। बता दें कि फिलहाल कार्तिक आर्यन इन खबरों पर पूरी तरह से शांत हैं। उनकी तरफ से किसी भी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है।

करीना ने डेटिंग की खबरों पर किया था रिएक्ट

कार्तिक आर्यन संग चल रही अफेयर की खबरों के बीच करीना ने हाल ही में रिएक्ट किया था। करीना ने लिखा था, 'मैं उसकी गर्लफ्रेंड नहीं हूं लुईस भाई। चुप रहो।' इसी के साथ इन अफवाहों पर विराम लग गया है कि कार्तिक और करीना रिलेशनशिप में हैं। कार्तिक आर्यन का नाम इससे पहले सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, नुसरत भरूचा और अनन्या पांडे के साथ जुड़ चुका है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।