Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडkartik aaryan ananya panday film tu meri main tera main tera tu meri ott release date before theaterical release read
कार्तिक-अनन्या की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' की OTT रिलीज डेट आई सामने, अभी थिएटर पर भी नहीं आई मूवी

कार्तिक-अनन्या की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' की OTT रिलीज डेट आई सामने, अभी थिएटर पर भी नहीं आई मूवी

संक्षेप:

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैंतेरा तू मेरी’ की थिएटर रिलीज से पहले OTT पर आने की जानकारी सामने आ गई है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म।

Dec 20, 2025 05:43 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म इस हफ्ते क्रिसमस पर रिलीज हो रही है। धुरंधर के धमाके के बीच ये फिल्म कितनी कमाई कर पाती है। ये देखना मजेदार होगा। दोनों एक्टर्स इस समय फिल्म को सफल बनाने के लिए जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के इंतजार में बैठे फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। फिल्म की OTT रिलीज की जानकारी सामने आ गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

OTT रिलीज डेट

एक रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक और अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को आने वाले दिनों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। शुरुआत में फिल्म को रेंट करके देखा जा सकेगा और फिर बाद में प्लेटफार्म पर फ्री में देखी जा सकेगी। थिएटर रिलीज के 6 हफ्तों बाद फिल्म OTT प्लेटफार्म पर पहुंचती है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म 5 फरवरी से अमेज़न प्राइम वीडियो पर रेंट की जा सकेगी। बाद में यानी 19 फरवरी से इस फिल्म को फ्री में देखा जा सकता है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को समीर विध्वंस ने डायरेक्ट किया है। समीर इससे पहले कार्तिक और कियारा अडवानी के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा भी डायरेक्ट कर चुके हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:आज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं ये 10 फिल्में, एक तो हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट
ये भी पढ़ें:2026 में आने वाली इन फिल्मों का बजट आपको सदमा दे देगा,महंगी है इस एक्टर की फिल्म



धुरंधर के धमाके आगे टिक पाएगी फिल्म?

बता दें, इस समय बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर छाई हुई है। ऐसे में धुरंधर के धमाके के बीच कार्तिक आर्यन अपनी जगह कैसे बना पाते हैं ये देखना मज़ेदार होगा। इससे पहले हाल में कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ भी रिलीज हुई थी। लेकिन धुरंधर की आंधी के आगे फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई। अब कार्तिक की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहगी या नहीं ये 25 दिसंबर के बाद पता चलेगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।