गोविंदा के साथ इस गाने पर परफॉर्म करते वक्त करिश्मा कपूर थीं नर्वस, याद किए शूटिंग के दिन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

करिश्मा कपूर एक डांस रिऐलिटी शो के दौरान कंटेस्टेंट का डांस देखकर गुजरे वक्त में पहुंच गईं। उन्होंने याद किया कि जब हुस्न है सुहाना पर परफॉर्म करना था तो कितनी नर्वस थीं।

govinda karisma kapoor

करिश्मा कपूर और गोविंदा का हुस्न है सुहाना गाने पर आज भी डांस किया जाता है। गाने उस वक्त चार्ट बस्टर था। करिश्मा कपूर एक डांस रिऐलिटी शो में आईं तो कंटेस्टेंट का इस गाने पर डांस देखकर उन्हें पुराना वक्त याद आ गया। उन्होंने बताया कि जब गोविंदा के साथ डांस करना था तो वह बहुत छोटी थीं और नर्वस भी। कोरियाग्राफर भी शरमा रहे थे और उनमें भी झिझक थी।

नवर्स थीं करिश्मा

इंडियाज बेस्ट डांसर के प्रीमियर एपिसोड में करिश्मा कपूर ने गुजरा वक्त याद किया। कंटेस्टेंट ने हुस्न है सुहाना गाने पर परफॉर्म किया तो करिश्मा बीते वक्त में पहुंच गईं। 1995 में आई कुली नंबर 1 फिल्म में उनका यह गाना था। करिश्मा ने बताया कि वह टीनेजर थीं। गोविंदा जैसे परफॉर्मर के साथ काम करने में वह काफी नर्वस थीं। करिश्मा बोलती हैं, 'उस वक्त मैं करीब 16 या 17 साल की थी जब मुझे गोविंदाजी के साथ डांस करना था।'

गणेश आचार्य के साथ था पहला गाना

इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था। करिश्मा ने उन साथ का भी अनुभव बताया। वह बोलीं, 'मुझे याद है, खासकर इसी गाने में, यह चीची के साथ पहला या दूसरा डांस नंबर था। मैं बहुत नर्वस थी और गणेश आचार्य के साथ भी मेरा पहला गाना था, तो वो भी एक नया कॉम्बिनेशन था।'

डेविड धवन ने समझाया

डेविड धवन ने करिश्मा को काफी सपोर्ट किया था। उन्होंने इसका भी जिक्र किया। वह बताती हैं, 'मुझे याद है कि डेविड धवन मेरे पास आए थे और कहा था, जानती हो, ये बहुत ही अच्छे कोरियोग्राफर हैं। ये नए गणेश मास्टर हैं। वह बहुत शरमा रहे थे और मैं भी।'

कुली नंबर 1 के बारे में

कुली नंबर 1 फिल्म 1995 की बड़ी कॉमर्शियल हिट थी। मूवी एक्शन-कॉमेडी-रोमांस थी। लीड एक्टर गोविंदा और करिश्मा कपूर थे। फिल्म रूमी जाफरी और कादर खान ने देखी थी। फिल्म में रईस कादर खान से बेइज्जती का बदला लेने के लिए सदाशिव अमरापुरकर कुली गोविंदा से कादर खान की बेटी की शादी का प्लान बनाता है। बेटी का रोल करिश्मा कपूर बनी हैं।

चार्टबस्टर गाने

फिल्म के गाने चार्टबस्टर थे। मैं तो रास्ते से जा रहा था, हुस्न है सुहाना, आ जाना-आ जाना, तेरे प्यार में दिल दीवाना है, टाइटल ट्रैक कुली नंबर 1... ये सारे गाने आज भी म्यूजिक लवर्स के बीच पॉप्युलर हैं। फिल्म के मेन म्यूजिक डायरेक्टर्स आनंद-मिलिंद थे। लिरिसिस्ट समीर और सिंगर कुमार सानू और अलका याज्ञनिक थे।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।