'जूम मत करना', करिश्मा कपूर ने पैप्स को दी चेतावनी, लोग बोले- कितने दुख की बात है ये
Karisma Kapoor Viral Video: करिश्मा कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में करिश्मा कपूर पैप्स को चेतावनी देती नजर आ रही हैं। वो पैप्स से कह रही हैं- ज्यादा जूम मत करना।

सोशल मीडिया पर आपने सेलेब्स के कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें वो पैप्स से कहते हैं कि वीडियो बनाते वक्त उनके बॉडी पार्ट्स पर जूम ना करें। कई बार सेलेब्स ने पैप्स से अलग से मुलाकात कर, उन्हें वीडियो बनाते वक्त जूम न करने को कहा है। अब सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पैप्स से कहती हैं- जूम मत करना। करिश्मा के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन आया है। यूजर्स का कहना है कि ये बहुत दुख की बात है कि किसी को ऐसा कहना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा करिश्मा कपूर का वीडियो
करिश्मा कपूर, टेरेंस लुईस और गीता कपूर जल्द ही इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 5 में जज की भूमिका में नजर आएंगे। सभी जज सेट के बाहर पैप्स के लिए पोज कर रहे थे। करिश्मा ने भी पोज किया। कैमरा के सामने से हटने से पहले करिश्मा कपूर ने पैप्स को चेतावनी देते हुए कहा- ज्यादा जूम मत करना। यहां क्लिक करके देखें वीडियो।
करिश्मा के वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
करिश्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये बहुत दुखद है कि किसी लड़की को ये बताना पड़ रहा है कि जूम मत करना। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अगर किसी महिला को ये कहना पड़ रहा है, तो हमें सोचने की जरूरत है कि हम कितना गलत जा रहे हैं। एक ने लिखा- मुझे लगता है कि सभी सेलेब्स को लोग हायर करने चाहिए जो उन्हें पैप्स के सामने पीछे से कवर कर लें, तब जाकर शायद इन्हें समझ आए कि ऐसा करना कितना गलत है।
2024 की मर्डर मुबारक में नजर आई थीं करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर की बात करें तो वो 90s की सबसे सफल हीरोइनों में से एक रही हैं। साल 2024 में करिश्मा कपूर नेटफ्लिक्स की फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आई थीं। इस फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, विजय वर्मा और बृजेन्द्र काला जैसे कलाकार नजर आए थे।
कब से शुरू हो रहा है इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5?
इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5 9 मई से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर आएगा। ये शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे आएगा। बेस्ट डांसर का ये सीजन 'इंडिया वाला डांस' थीम के साथ आ रहा है, जो फ्रीस्टाइल और बॉलीवुड डांस के मिश्रण पर केंद्रित होगा।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


