Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKarisma Kapoor revealed in old interview that no actress wanted to share screen with Madhuri Dixit in Dil Toh Pagal Hai
माधुरी का नाम सुनते ही कई एक्ट्रेसेस ने इस फिल्म करने से कर दिया था मना, करिश्मा ने किया था खुलासा

माधुरी का नाम सुनते ही कई एक्ट्रेसेस ने इस फिल्म करने से कर दिया था मना, करिश्मा ने किया था खुलासा

संक्षेप: करिश्मा कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि बहुत सारी एक्ट्रेसेस ने फिल्म इसलिए रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि वे माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती थीं।

Wed, 22 Oct 2025 09:46 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

90 के दशक की बात है। यश चोपड़ा एक रोमांटिक फिल्म बना रहे थे। उन्हें उस फिल्म के लिए दो एक्ट्रेसेस चाहिए थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित को फिल्म के लिए साइन कर लिया था और वह दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे। हालांकि, जैसे ही दूसरी एक्ट्रेसेस को ये पता चलता था कि फिल्म में माधुरी हैं वे फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने से पहले ही फिल्म रिजेक्ट कर देती थीं। इस बात का खुलासा खुद करिश्मा कपूर ने किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, यश चोपड़ा को उस फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस के बीच डांस कॉम्पिटिशन दिखाना था और कोई भी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ डांस कॉम्पिटिशन नहीं करना चाहती थीं इसलिए वे फिल्म करने से मना कर रही थीं।

ऐसे में यश चोपड़ा ने करिश्मा कपूर को दोबारा कॉन्टेक्ट किया। उन्होंने करिश्मा कपूर से कहा कि कम से कम स्क्रिप्ट तो सुन लो। करिश्मा मान गईं। उन्होंने और उनकी मम्मा ने स्क्रिप्ट सुनी। स्क्रिप्ट सुनने के बाद करिश्मा की मां ने उन्हें समझाया, "डांस कॉम्पिटिशन से डरो मत, सोचो ये कितना बड़ा मौका है।" मां की ये बात सुनने के बाद करिश्मा ने हां कर दी।

फिल्म सिनेमाघरों में आई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म का नाम ‘दिल तो पागल है’ है। इस फिल्म में माधुरी और करिश्मा के साथ अक्षय कुमार और शाहरुख खान भी थे। शाहरुख खान लीड रोल में थे और अक्षय कुमार का फिल्म में कैमियो था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।