Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडkarisma kapoor daughter samaira kapoor spotted with a mystry boy, users called him special
मिस्ट्री बॉय के साथ नजर आई करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर, यूजर्स बोले- खास है शख्स

मिस्ट्री बॉय के साथ नजर आई करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर, यूजर्स बोले- खास है शख्स

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की 20 साल की बेटी समायरा को एक मिस्ट्री बॉय के साथ देखा गया है। समायरा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें किसी पार्टी के बाद गाड़ी में किसी अनजान शख्स के साथ देखा जा सकता है।

Tue, 5 Aug 2025 08:46 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों के लिए पिछला डेढ़ महीना मुश्किलों भरा रहा है। एक्ट्रेस के पूर्व पति संजय कपूर की अचानक मौत के बाद दोनों बच्चे निराश थे। लेकिन धीरे-धीरे एक्ट्रेस के दोनों अच्छे अपनी जिंदगी में वापस लौट रहे हैं। बीती रात करिश्मा की बेटी समायरा को मुंबई में एक अनजान शख्स के साथ देखा गया। इतने समय बाद समायरा को खुश देख यूजर्स खुश हैं। कुछ ने समायरा को जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दी तो कुछ जानना चाहते हैं कि वो किस शख्स के साथ हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिस्ट्री बॉय के साथ समायरा

सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की बेटी समायरा का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 20 की समायरा को गाड़ी में बैठे देखा जा सकता है। वो पैपराजी का कैमरा देख मुस्कुराती हैं और अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करती हैं। उनकी साथ वाली सीट पर एक अनजान शख्स को बैठे देखा जा सकता है। हालांकि, खिड़की को कवर किया गया था इसलिए शख्स का चेहरा सामने नहीं आया। समायरा के आउटफिट से लग रहा है जैसे वो किसी पार्टी से वापस लौटीं हैं। समायरा के इस वीडियो पर यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं।

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘समायरा ब्लश कर रही है, मतलब वो खास के साथ है’, एक यूजर ने लिखा, ‘करिशम की बेटी इतनी बड़ी हो गई है’, अन्य ने लिखा, ‘लेकिन ये शख्स कौन है जिसे देखकर ब्लश कर रही हैं समायरा’। समायरा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्हें कम ही ऐसे पार्टीज करते देखा गया है।

बता दें, हाल में समायरा ने अपने पिता संजय कपूर को खोया है। पिता के अचानक निधन से परिवार में दुख का माहौल था। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।