करीना कपूर की हॉरर मूवी जिन्न वेडिंग का लोगों को इंतजार, क्या आपको पता चली ट्रेलर की सच्चाई?

Feb 16, 2026 01:19 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

करीना कपूर कुवैत की सिंगर नूरा के रोल में गाना गातीं और जिन्न की शादी की डरावनी कहानी सुनाती कई सोशल मीडिया रील्स में दिख रही हैं। आखिर क्या मामला है और कब आएगी ये फिल्म, जानें सच।

करीना कपूर की हॉरर मूवी जिन्न वेडिंग का लोगों को इंतजार, क्या आपको पता चली ट्रेलर की सच्चाई?

अगर आप अपकमिंग फिल्मों और ट्रेलर्स पर नजर रखते हैं तो करीना कपूर की एक क्लिप पर जरूर नजर पड़ी होगी। इस क्लिप में वह कुवैत की सिंगर नूरा के रोल में दिख रही हैं। फिल्म का नाम है जिन वेडिंग। अगर आप यूट्यूब पर सर्च करेंगे तो इसका ट्रेलर भी मिल जाएगा। इंट्रेस्टिंग बात है कि करीना की ऐसी कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही। इस हॉरर फिल्म का ट्रेलर लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि दर्शक फिल्म की रिलीज डेट सर्च कर रहे हैं। यह फिल्म एक ऐसी कहानी पर बेस्ड है जो कई साल पहले वायरल हो चुकी है। दरअसल यह ट्रेलर फैन मेड है लेकिन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

क्या है करीना की वायरल क्लिप

वायरल ट्रेलर में दिख रहा है कि करीना कपूर अरब की एक सिंगर हैं। वह शादियों में गाती हैं। उन्हें एक असाइनमेंट मिलता है जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है। उन्हें एक शादी में गाने का बुलावा मिलता है और जब वह वहां पहुंचती हैं तो कुछ अजीब होता है। पता चलता है कि ये कोई सामान्य शादी नहीं बल्कि जिन्न की शादी है। क्लिप में करीना गाना गाती और जिन की शादी का किस्सा सुनाती दिख रही हैं। कई लोग इसे सच मान रहे हैं जबकि यह ट्रेलर और क्लिप एआई का कमाल है। करीना की ऐसी कोई फिल्म अनाउंस नहीं हुई है हालांकि कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है।


कई साल पहले वायरल हो चुकी कहानी

तो कहानी है नूरा अल तक्काह की। कई साल पहले यह ट्विटर और कई सोशल मीडिया पेजज पर वायरल हो चुकी है। कुछ लोग इसके सच होने का दावा भी करते हैं। ट्विटर पर पोस्ट वायरल हो चुके हैं जिन पर दावा किया गया था कि ये नूरा की आपबीती है। इसमें उन्होंने साल 1997 की घटना बताई है, 'मेरा नाम नूरा' है। 25 साल पहले मैं शादियों में बहुत मशहूर गायिका हुआ करती थी। मुझे बहुत अमीर परिवार बुलाते थे और मैं बहुत अमीर हो गई थी। मैंने खूब दौलत-शोहरत कमा ली और एक दिन मेरा और मेरी टीम का वीकऑफ था, तभी फोन बजा। मैंने फोन उठाया तो एक महिला अजीब सी आवाज में बोली कि उसे बेटी की शादी के लिए सिंगर की जरूरत है। शादी उसी रात होनी थी।

जब वीकऑफ पर आया ऑफर

नूरा ने आगे लिखा कि उन्होंने वीकऑफ के चलते मना कर दिया लेकिन वह महिला डबल पैसा देने के लिए तैयार थी। नूरा राजी हो गईं और महिला ने पता बताकर फोन रख दिया। नूरा ने बताया कि वह कार लेकर अपनी टीम के साथ वहां गाने पहुंचीं। नूरा ने बताया था कि रास्ते भर उन्हें अजीब फीलिंग आ रही थी क्योंकि पता बहुत सूनसान जगह पर था।

महिला के पत्थर जैसे गाल

नूरा ने बताया वह वहां गईं। उनका स्वागत हुआ। जिस महिला ने फोन किया वह रिसीव करने आई और नूरा के गाल पर किस किया तो उन्होंने नोटिस किया की उसकी स्किन पत्थर जैसी सख्त थी और कपड़े भी अजीब थे।

जब नजारा देख बेहोश हुई सिंगर

नूरा और उनका ग्रुप कपड़े बदलकर आया और परफॉर्म करने लगा। कार्यक्रम देर रात शुरू हुआ था। उन्होंने नोटिस किया कि शादी में मेहमान सामान्य नहीं लग रहे थे और वे अजीब तरह से डांस कर रहे थे। वो लोग गाते रहे और मेहमान बिना थके नाचते रहे। उनका डांस अजीब था। तब तक नूरा की टीम की एक लड़की बेहोश हो गई और उनकी टीम का मेल सिंगर एक डायरेक्शन में फटी आंखों से देख रहा था। नूरा ने जब वहां देखा तो डर गईं। जो मेहमान डांस कर रहे थे उनके पैर इंसानों जैसे नहीं बल्कि बकरी के थे।

जब गायब हो गए जिन्न

नूरा ने बताया कि वह कांपने लगीं। नूरा समझ गईं कि उन्होंने शो किया या डरे तो ये लोग जिंदा नहीं जाने देंगे। उन्होंने टीम को समझाया कि सब नॉर्मल होने की ऐक्टिंग करते रहें। नूरा ने बताया कि उनमें से एक पूछने आया कि लड़की को क्या हुआ तो नूरा ने कहा कि थकान है। वे लोग उसे रेस्ट रूम में ले गए। लड़की को होश आया तो वह चिल्लाई। इसके बाद नमाज हुई और वो लोग गायब हो गए। नूरा अपनी टीम को लेकर वहां से भाग खड़ी हुईं। बाद में पता चला कि वह घर कई साल से खाली पड़ा था।

वायरल हो चुकी है यह कहानी

नूरा की यह स्टोरी कई साल पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। अब लोगों ने इस पर करीना कपूर की आवाज और विजुअल्स वाला ट्रेलर बना दिया है। कहानी अलग और इंट्रेस्टिंग है। फैन मेड ट्रेलर को असली समझ लोग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। करीना नूरा के लुक में सुंदर भी दिख रही हैं। इस तरह की किसी फिल्म की घोषणा तो नहीं हुई, अब अगर किसी फिल्ममेकर को आइडिया क्लिक करता है तो क्या पता करीना वाकई नूरा के रोल में आ जाएं।

डिसक्लेमर: नूरा की यह कहानी कुवैत में एक लोककथा की तरह मशहूर है, जिसकी पुष्टि वैज्ञानिक रूप से नहीं की जा सकती।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;