करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत के साथ शेयर की तस्वीर, बोलीं-प्यारी मीरा…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

करीना कपूर ने इस साल की सबसे अलग तस्वीर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। करना ने मीरा राजपूत के साथ एक तस्वीर शेयर कर बताया है कि उनके शो के अगले एपिसोड की गेस्ट यही होंगी। 

kareena kapoor shares pic with shahid kapoor wife mira rajput
करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत के साथ शेयर की तस्वीर

आपने कभी सोचा था कि करीना कपूर और शाहिद कपूर की पत्नी किसी शो पर बातें करती दिखेंगी? ये सरप्राइज करीना ने अपनी ऑडियंस को दे दिया है। एक्ट्रेस ने मंगलवार शाम को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस साल की सबसे अनोखी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में करीना कपूर और मीरा राजपूत साथ में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने रेडियो शो 'व्हाट वीमेन वांट' के लिए मीरा के साथ एक स्पेशल एपिसोड शूट किया है। ये एपिसोड जल्द रिलीज किया जाएगा। उससे साल 2026 की इस सबसे खूबसूरत तस्वीर को देखिए-

करीना और मीरा राजपूत एक साथ

करीना ने मीरा राजपूत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज शो में बहुत ही प्यारी मीरा कपूर आईं'। इस्तास्वीर में मीरा ने क्रीम कलर का कोरसेट टॉप काले रंग की स्कर्ट पहनी हुई थी। वहीं करीना ने लाल रंग का टॉप उसपर लेदर स्कर्ट कैरी की हुई थी। इस तस्वीर में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

kareena kapoor shares pic with shahid kapoor wife mira rajput

करीना और शाहिद का अफेयर

एक जमाना था जब शाहिद और करीना कपूर के अफेयर की खबरें आम बात थी। दोनों ने खुलकर एक दूसरे के लिए अपने प्यार को स्वीकार किया था।रिपोर्ट के मुताबिक साल 2004 से लेकर साल 2007 तक दोनों रिलेशनशिप में थे। फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हुआ और करीना सैफ अली खान के करीब हो गई। दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। दोनों के दो बेटे हैं तैमूर और जेह। वहीं शाहिद भी जिंदगी में आगे बढ़ गए और उन्होंने साल 2015 में एक अरेंज मैरिज सेटअप में दिल्ली की रहने वाली मीरा से शादी कर दी। दोनों के दो बच्चे हैं बेटी मीशा और बेटा जैन।

मीरा राजपूत ने करीना पर कसा था तंज?

बता दें, मीरा राजपूत ने सालों पहले बच्चों की परवरिश को लेकर एक बयान दिया था जिसे करीना पर तंज माना गया था। ये उस समय की बात है जब करीना छोटे तैमूर को छोड़ कर काम कर रही थीं। वहीं मीरा अपनी बेटी मीशा की परवरिश कर रही थीं। मीरा ने तंज कसते हुए था कि वो एक जिम्मेदार मां और पत्नी है। वो घर रहना चाहती हैं और अपने घर को वैसा रखना चाहती हैं जैसा उन्हें ठीक लगता है। मीरा ने कामकाजी मांओं को लेकर कहा था, ‘मैं नहीं चाहती कि मैं अपने बच्चे के साथ दिन भर में सिर्फ एक घंटा बिताऊं। फिर मैंने उसे पैदा क्यों किया है? वो एक पप्पी (कुत्ते का बच्चा) नहीं है। मैं एक मां की तरह उसके पास रहना चाहती हूं, उसे बढ़ते हुए देखना चाहती हूं।ये सीमित नहीं हो सकता है।’

मीरा को हुआ गलती का एहसास

मीरा का ये बयान खूब वायरल हुआ था। इसे करीना कपूर के साथ जोड़कर देखा जा रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि मीरा ने ये तंज करीना के कामकाजी होने पर कसा था। लेकिन साल 2024 में उन्होंने अपने इसी बयान के लिए माफी मांगी। समय के साथ उन्हें समझ आया कामकाजी महिलाएं घर, बच्चे और काम को भी संभाल सकती हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकरीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत के साथ शेयर की तस्वीर,बोलीं-प्यारी मीरा