शादी की, फिर हुए अलग, अब 37 साल बाद करीना कपूर के पैरेंट्स ने लिया साथ रहने का निर्णय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kareena Kapoor Interview: करीना कपूर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके पैरेंट्स रणधीर कपूर और बबिता ने फिर से साथ रहने का फैसला लिया है। ये पल उनके लिए बहुत इमोशनल पल है।

करीना कपूर फैमिली

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फैमिली से जुड़ा इमोशनल पल बताया। करीना ने कहा कि उनके पैरेंट्स रणधीर कपूर और बबिता ने 37 साल तब अलग रहने के बाद अब साथ आने का निर्णय लिया है। वे एक-दूसरे का हाथ पकड़कर बुढ़ापा जीना चाहते हैं। करीना ने बताया कि उनके पैरेंट्स के इस निर्णय ने उन्हें और पूरे कपूर परिवार को इमोशनल कर दिया है।

बेस्ट पैरेंट्स हैं’

करीना ने Mojo Story को दिए इंटरव्यू में कहा, “हर बच्चे के लिए उसके पैरेंट्स बेस्ट होते हैं। मेरे लिए भी मेरे पैरेंट्स बेस्ट हैं। अब उन्होंने तय किया है कि वे जिंदगी के इस पड़ाव पर फिर साथ-साथ रहेंगे, जैसे उनकी जर्नी की शुरुआत हुई थी, वैसे ही अब दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर बुढ़ापे का सफर साथ तय करेंगे।” करीना ने ये भी बताया कि उनके और करिश्मा के लिए उनका सबसे बड़ा सपना था।

शादी के 17 साल बाद हुए थे अलग

करीना ने अपने माता-पिता के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि रणधीर कपूर और बबिता की शादी 1971 में हुई थी। दोनों की मुलाकात फिल्मों के सेट पर हुई थी और वहीं से प्यार की शुरुआत हुई थी। शादी के बाद बबिता ने फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं और 1988 में बबिता ने रणधीर से अलग होने का फैसला किया। हालांकि, दोनों ने कभी तलाक नहीं लिया और हमेशा एक-दूसरे के लिए सम्मान और प्यार बनाए रखा। बबिता ने करीना और करिश्मा की परवरिश अकेले की, लेकिन दोनों बेटियों के करियर और फैसलों में रणधीर कपूर ने भी हमेशा साथ दिया।

‘हमें कभी रोका नहीं’

करीना ने ये भी बताया कि उनके पापा रणधीर कपूर हमेशा उनके और करिश्मा के फैसलों को सपोर्ट करते रहे हैं। करीना बोलीं, “मेरे पापा ने हमेशा मुझे और करिश्मा को आगे बढ़ने की आजादी दी और मम्मी ने भी हमें कभी रोका नहीं। दोनों ने हमारी परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।