Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडKareena Kapoor Old Video Viral says ladkiyan pagal thi Akshaye Khanna ki piche main bhi thi crowd mein worked in hulchul
अक्षय खन्ना के पीछे 'पागल' थीं करीना कपूर, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का पुराना वीडियो

अक्षय खन्ना के पीछे 'पागल' थीं करीना कपूर, वायरल हो रहा एक्ट्रेस का पुराना वीडियो

संक्षेप:

अक्षय खन्ना की धुरंधर में परफॉर्मेंस की हर जगह चर्चा हो रही है। इस बीच करीना कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस पुराने वीडियो में करीना कपूर अक्षय खन्ना की तारीफ करती नजर आ रही हैं। वीडियो में करीना कहती हैं कि अक्षय हॉलीवुड जाने के लिए सही इंसान हैं। 

Dec 12, 2025 10:12 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धुरंधर में अक्षय खन्ना ने जिस तरह अपना किरदार निभाया है उसकी हर जगह तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग अक्षय खन्ना की क्लिप्स शेयर कर इस ओर ध्यान दिला रहे हैं कि अक्षय खन्ना कितने बेहतरीन एक्टर हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना के क्रेज के बीच करीना कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में करीना कपूर अक्षय खन्ना की तारीफ कर रही हैं और कहती हैं कि अक्षय खन्ना हॉलीवुड जाने के लिए सही इंसान हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वायरल हो रहा करीना का पुराना वीडियो

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें करीना कपूर कहती हैं कि उन्होंने अक्षय खन्ना की डेब्यू फिल्म हिमालयपुत्र कम से कम 20 बार देखी है। करीना बताती हैं कि तब वो स्कूल में थीं और उस वक्त अक्षय खन्ना हार्टथ्रोब होते थे। तो लड़कियां तो उसके पीछे पागल थीं। तो उसमें मैं भी भीड़ में। करीना कहती हैं कि उन्हें अक्षय हमेशा से ही पसंद हैं।

ये भी पढ़ें:धुरंधर की राजनीति पर ऋतिक ने उठाया सवाल; 'हम फिल्ममेकर्स की जिम्मेदारियों…'

अक्षय खन्ना को जाना चाहिए हॉलीवुड

वीडियो में करीना कहती हैं कि जब वो अक्षय को देखती हैं तो सोचती हैं कि अक्षय खन्ना बहुत क्यूट, बहुत प्यारे और बहुत स्वीट हैं। वो बहुत अच्छे इंसान हैं और एक शानदार एक्टर हैं। इसी वीडियो में करीना कहती हैं- अक्षय खन्ना ही हॉलीवुड में जाने के लिए सही व्यक्ति हैं क्योंकि उसकी परफॉर्मेंस जो होती हैं, वो माइंड ब्लोइंग होती हैं।

ये भी पढ़ें:अक्षय की दमदार एक्टिंग के बीच क्यों वायरल हो रहा विद्या का 11 साल पुराना वीडियो?

फिल्म में नजर आए थे ये सितारे

अक्षय खन्ना और करीना कपूर ने साल 2004 में आई फिल्म हलचल में साथ काम किया था। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में अक्षय खन्ना और करीना के साथ अमरीष पुरी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरबाज खान, अरशद वारसी, मनोज जोशी, शक्ति कपूर और उपासना सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।