अगली फिल्म में भूत बनेंगी करीना कपूर, अपने से कम उम्र के एक्टर संग करेंगी रोमांस?
करीना कपूर खान अपनी अगली फिल्म में अपने ले छोटे स्टार के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। अपनी अगली फिल्म में करीना कपूर खान एक भूत की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में करीना कपूर अपने से छोटे स्टार के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान एक भूत की भूमिका निभाते नजर आ सकती हैं। करीना कपूर की ये कहानी हुसैन दलाल ने लिखी है।
भूत के रोल में नजर आएंगी करीना कपूर खान
Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक, “करीना को भूत के रोल में दिखाने वाली ये अनोखी कहानी भूत वाली फिल्मों के लिए एक नया मुकाम बनाएगी। यह एक मजेदार और अलग तरह की कहानी होगी, और करीना इसके लिए परफेक्ट हैं।”
अपने से छोटे एक्टर संग रोमांस करती नजर आएंगी करीना
रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म को हुसैन दलाल ने लिखा है। हुसैन दलाल कई प्रोजेक्ट्स पर अयान मुखर्जी के साथ काम कर चुके हैं। हुसैन दलाल ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट के राइटर भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में करीना कपूर अपने से काफी छोटे उम्र के एक्टर, जो अपने 20s में हैं, के साथ रोमांस करेंगी।
बता दें, ये खबर ऐसे वक्त पर आई है जब रणवीर सिंह की अपने अगली फिल्म धुरंधर में अपने से छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह फिल्म में 18 साल की सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


