सैफ अली खान से पहले इस नेता को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर, कहा था- 'यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है लेकिन...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

करीना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। करीना ने आज भले ही सैफ अली खान संग शादी की है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त था जब वो एक नेता पर अपना दिल हार बैठी थीं। यही नहीं, करीना उन्हें डेट करना चाहती थीं।

सैफ अली खान से पहले इस नेता को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर, कहा था- 'यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है लेकिन...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। कपूर खानदान की लाडली करीना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। करीना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। करीना ने आज भले ही सैफ अली खान संग शादी की है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक वक्त था जब वो एक नेता पर अपना दिल हार बैठी थीं। यही नहीं, करीना उन्हें डेट करना चाहती थीं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

कांग्रेस लीडर पर दिल हार बैठी थीं करीना

करीना कपूर खान का नाम सैफ अली खान संग शादी से पहले कई स्टार्स संग जुड़ चुका है। लेकिन वो उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आईं थी, जब उन्होंने खुलासा किया था कि वो एक नेता को डेट करना चाहती थीं। बता दें कि ये नेता कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस लीडर राहुल गांधी हैं। हालांकि, राहुल का नाम लेने से करीना संकोच कर रही थीं।

सिमी ग्रेवाल के शो में लिया था राहुल का नाम

दरअसल, करीना कपूर ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो 'Rendezvous with Simi Garewal' में इस बात को कबूल किया था। यह 2000 के दशक की बात है, जब सिमी ग्रेवाल के शो में अन्य सेलेब्रिटीज की तरह करीना कपूर भी पहुंची थीं। शो के दौरान जब सिमी ने करीना कपूर से पूछा था कि अगर दुनिया में उन्हें कोई एक ऐसा शख्स चुनना हो, जिसे वे डेट करना चाहें तो वह कौन होगा? इस पर करीना ने राहुल गांधी का नाम लिया था।

यह थोड़ा कंट्रोवर्शियल है

सिमी ग्रेवाल को जवाब देते हुए करीना ने कहा था, 'क्या मुझे कहना चाहिए? मैं नहीं जानती कि कहना चाहिए या नहीं? क्योंकि ये थोड़ा कंट्रोवर्शियल है। मैं राहुल गांधी को जानना चाहूंगी। मैं उनकी पिक्चर्स देखती हूं और मुझे लगता है कि उन्हें जानना रोचक होगा। मैं एक फिल्म फैमिली से हूं और वे पॉलिटिकल फैमिली से, तो हो सकता है कि बात करने के लिए कुछ दिलचस्प निकल आए।' करीना का ये वीडियो सोशल मीडियो पर आते ही खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर कमेंट्स आए थे।

इस फिल्म के दौरान अपनी बात से मुकर गई थीं करीना

बता दें कि साल 2009 में फिल्म 'ओमकारा' के आने तक करीना ने इस बात से इनकार करना शुरू कर दिया था। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ किया, 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं उन्हें डेट करूंगी। मैं और वो बड़े परिवारों से आते हैं और शायद इसी वजह से मैंने ऐसा कहा था, लेकिन अब ये पुरानी बात हो चुकी है। मुझे खुशी होगी अगर वो किसी दिन हमारे प्रधानमंत्री बने लेकिन मैं कभी उन्हें डेट नहीं करना चाहूंगी।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।