'हट ना बे...', तीसरी प्रेग्नेंसी के दावों पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, शेयर की फोटो
ये अफवाहें 21 अगस्त को तब शुरू हुईं जब मुंबई में जिम से निकलते हुए एक्ट्रेस का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से रही हैं। करीना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। करीना प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में करीना अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। ये अफवाहें 21 अगस्त को तब शुरू हुईं जब मुंबई में जिम से निकलते हुए एक्ट्रेस का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने 'बेबी बंप' दिखने का दावा करते हुए यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वह तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। ऐसे में अब करीना ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी और प्रेग्नेंसी से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगाया।
करीना ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट मितेश रजानी की एक पोस्ट को री-शेयर किया है। इस पोस्ट में एक आदमी मिरर सेल्फी लेते हुए अपना फूला हुआ पेट दिखा रहा है। इस पोस्ट के बैकग्राउंड में 'हम आपके हैं कौन..!' फिल्म का गाना "चॉकलेट लाइम जूस" बज रहा था और साथ में हंसने वाले और पिज्जा के इमोजी भी थे। उनके इस पोस्ट से ऐसा लगा कि जिसे कुछ लोग 'बेबी बंप' समझ रहे थे, वह असल में बस "फूड बेबी" (ज्यादा खाना खाने की वजह से फूला हुआ पेट) हो सकता है। रजानी ने पोस्ट के साथ 'हट ना बे' कैप्शन भी लिखा।
"तुम लोग पागल कर देते हो"
प्रेग्नेंसी की अटकलें शुरू होने के बाद कल यानी 22 अगस्त को पहली बार एक्ट्रेस मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने पीली शर्ट और ब्लैक ट्राउजर कैरी किया था। इस लुक में वो बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। जब फोटोग्राफरों ने उन्हें घेर लिया, तो उन्हें मजाक में यह कहते हुए सुना गया, "तुम लोग पागल कर देते हो", जो शायद अफवाहों को लेकर मचे हंगामे के जवाब में था।
करीना ने ननद ने कही ये बात
बता दें कि करीना से पहले उनकी टीम और उनकी ननद सबा पटौदी ने तुरंत इन दावों को खारिज कर दिया था। अब, खुद एक्ट्रेस भी इस मजाक में शामिल होती दिख रही हैं। सबा पटौदी ने सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर बात करते हुए लोगों से अपील की कि वे सिर्फ तस्वीरों या वीडियो के आधार पर कोई नतीजा न निकालें। उन्होंने कहा, 'एक बुरा एंगल... या एक खराब दिन! हर कोई इतनी बड़ी बात कैसे मान सकता है!! वह एयरपोर्ट से निकलते हुए शानदार, क्लासी और स्लिम लग रही थीं और आज जिम से निकलते हुए भी वैसी ही दिखीं! बस इतनी सी बात है!! मैं अपनी बहन को दूसरा बच्चा करने के लिए मना रही हूं... काश यह सच होता! यह कहने पर तो वह मेरी जान ही ले लेंगी! खुद भी जिएं और दूसरों को भी जीने दें। कुछ बातें निजी ही रहनी चाहिए। अटकलें लगाने की कोई जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।'


