संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में करीना कपूर के हीरो होंगे साउथ स्टार धनुष? नई अपडेट आई सामने
संजय लीला भंसाली एक और शानदार पौराणिक जंगल एडवेंचर फिल्म बना रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में करीना कपूर और साउथ सुपरस्टार धनुष एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल होगी।

हाल में ऐसी खबर सामने आई थी कि संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनने वाली अगली फिल्म में करीना कपूर हीरोइन होंगी। अब इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर PS मिथ्रन ने नई अपडेट शेयर की है। बताया जा रहा है कि करीना के साथ इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार धनुष लीड रोल में नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये पहला मौका होगा करीना और धनुष को स्क्रीन पर साथ देखने का। ये एक जंगल एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है।
करीना कपूर और धनुष की नई फिल्म
संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को PS मिथ्रन डायरेक्ट करेंगे। डायरेक्टर हाल में फिल्म सरदार 2 के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो आने वाले प्रोजेक्ट में धनुष और करीना के साथ काम करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत जारी है। डेट्स को कन्फर्म करने का इंतजार हो रहा है। उम्मीद है कि कुछ अच्छा नतीजा निकलेगा। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ये एक बड़े स्तर पर बनाई जाने वाली पौराणिक जंगल एडवेंचर फिल्म होगी। इसकी स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए और अब ये प्री-प्रोडक्शन में हैं। नवंबर 2026 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की खबर है।
करीना और संजय लीला भंसाली के बीच का विवाद
बता दें, ऐसी रिपोर्ट्स थी कि करीना कपूर और संजय लीला भंसाली के बीच मनमुटाव चल रहा था। ये भी करीना ने डायरेक्टर की पिछली फिल्म राम लीला रिजेक्ट कर दी थी। अगर ये फिल्म इन्हीं एक्टर्स के साथ बनती है तो भंसाली के साथ भी करीना का पहला प्रोजेक्ट होगा। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की खबर है।
करीना की आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें करीना पिछले कुछ वक्त से अलग तरह की चुनिंदा फिल्मों में नजर आती हैं। उन्हें OTT प्लेटफार्म पर भी कई फिल्मों में देखा गया है। अब वो मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म दायरा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस 18 सितंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है।


