
शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, देखने पहुंचे करण वीर मेहरा, बोले- ये देखो बेचारी
शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती हैं और उनसे मिलने दोस्त करण वीर मेहरा गए। करण ने अस्पताल से वीडियो शेयर किया सोशल मीडिया पर जिसमें शहनाज अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रही हैं।
शहनाज गिल की एक फोटो सामने आई है जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। यह तो नहीं पता चल पाया है कि वह किस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन करण वीर मेहरा उनसे मिलने गए और उन्होंने ही शहनाज की झलक दिखाई है। इसके अलावा करण ने फैंस से शहनाज के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने को कहा है।

क्या बोले करण
सोमवार को करण वीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें शहनाज अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। करण बोलते हैं कि मैं चाहता हूं आप बहुत प्रार्थना करो इस लड़की के लिए जो एनर्जी से भरी रहती है और इसे जल्द से जल्द ठीक होकर वापस आना है।
शहनाज के हाथ में ड्रिप लगी है और जब करण उन्हें दिखाते हैं तो वह अपना चेहरा छिपा लेती हैं। करण फिर कहते हैं कि ये देखो बेचारी। क्या हुआ इसे देखो। करण फिर बोलते हैं कि जल्दी ठीक हो जा फिर साथ में पार्टी करेंगे।
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि शहनाज का बीपी लो हो गया था जिस वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कन्फर्म स्टेटमेंट अभी तक नहीं आया है।
प्रोफेशनल लाइफ
शहनाज की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट विकी विद्या का वो वाला वीडियो के स्पेशल गाने में नजर आई थीं। अब वह फिल्म सब फर्स्ट क्लास है में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ वरुण शर्मा नजर आएंगे। इसके अलावा वह इक कुड़ी में भी नजर आएंगी जो पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा वह इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। यह बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म होगी।
वहीं करण की बात करें तो कई साल से टीवी पर काम करने के बाद अब फिल्ममेकर ओमंग कुमार की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे औप सादिया खातिब भी हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


